उज्जैन में महाकाल का गर्भगृह फिलहाल बंद ही रहेगा, मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर नहीं हुआ कोई विचार

Pratibha Rana | Oct 08, 2023, 24:00 IST
Share
उज्जैन में महाकाल का गर्भगृह फिलहाल बंद ही रहेगा, मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर नहीं हुआ कोई विचार
उज्जैन में महाकाल का गर्भगृह फिलहाल बंद ही रहेगा, मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर नहीं हुआ कोई विचार

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर का गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए फिलहाल बंद ही रहेगा। शनिवार को हुई महाकाल मंदिर समिति की बैठक में गर्भगृह खोलने पर कोई विचार नहीं हुआ।

UJJAIN. श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं को अब गर्भगृह चालू होने का इंतजार है। लेकिन फिलहाल गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए बंद ही रहेगा। प्रबंधन समिति का कहना है कि हर दिन दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराना संभव नहीं है। बता दें, 7 अक्टूबर को महाकाल मंदिर समिति की बैठक में ये फैसला लिया गया है। 4 जुलाई 2023 को शुरू हुए श्रावण के अधिकमास के चलते मंदिर प्रबंध समिति गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। ये अभी भी जारी रहेगी।

गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद

दरअसल शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में गर्भगृह खोलने पर कोई विचार नहीं हुआ। बता दें, विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं महाकाल लोक बनने के बाद हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचते हैं। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम का कहना है कि हर दिन दो लाख से ज्यादा लोगों को दर्शन कराना संभव नहीं है। हालांकि स्थानीय लोगों को एक दिन भस्म आरती में नि:शुल्क अनुमति देने का फैसला पहले ही हो चुका है। इस व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।

तीन माह से श्रद्धालुओं के प्रवेश पर लगी है रोक

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए एंट्री 4 जुलाई 2023 से बंद है, जो अभी भी जारी रहेगी। हालांकि प्रतिबंध के बाद भी वीआईपी गर्भगृह में जाकर दर्शन कर रहे है। गर्भगृह के अंदर वर्तमान में सिर्फ मंदिर के अधिकृत पंडित-पुजारी ही आरती-पूजा करने और जल चढ़ाने जा सकते हैं। श्रावण का अधिकमास होने से लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए समिति ने गर्भगृह में प्रवेश बंद रखने का फैसला लिया था। हालांकि श्रद्धालुओं को अब गर्भगृह चालू होने का इंतजार है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain
  • sanctum sanctorum of Mahakal remain closed
  • Mahakaleshwar Temple Management Committee meeting
  • उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर
  • महाकाल का गर्भगृह रहेगा बंद
  • महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज