'द सूत्र' के खुलासे के बाद युगपुरूष आश्रम के 10 बच्चों मौत पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हत्या का केस करने की मांग

मध्यप्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों युगपुरुष अनाथ आश्रम के बच्चों की लापरवाही की वजह से मृत्यु हो गई। दिव्यांग मंदबुद्धि दिवंगत अनाथ बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं...

Advertisment
author-image
Sanjay gupta
एडिट
New Update
thesootr
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

युगपुरुष धाम आश्रम में कॉलरा के कारण 6 नहीं 10 बच्चों की मौत हुई है। इसका खुलासा सोमवार सुबह 'द सूत्र' द्वारा किए जाने के बाद हंगामा मच गया। कलेक्टर आशीष सिंह ने तत्काल प्रभाव से आश्रम की संचालिका अनिता शर्मा, सचिव तुलसी शादीजा और अध्यक्ष जान्हवी ठाकुर को हटाने के आदेश दे दिए। उधर कांग्रेस ने इस मामले में फिर मैदान पकड़ लिया है।

रीगल पर गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च

कांग्रेस ने युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम के 10 बच्चों की मौत को लेकर रीगल चौराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा कांग्रेस के साथ आम जनता ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने बताया कि पिछले दिनों युगपुरुष अनाथ आश्रम के बच्चों की लापरवाही की वजह से मृत्यु हो गई। दिव्यांग मंदबुद्धि दिवंगत अनाथ बच्चों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर आरोप लगाने पर चौरड़िया 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, लेकिन फिर पटवारी को घेरा

बुधौलिया, शर्मा, शादीजा पर हो एफआईआर

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि बच्चों की मौत के दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। बच्चों की मौत के लिए अनिता शर्मा, तुलसी शादीजा के साथ ही महिला और बाल विकास अधिकारी राम निवास बुधौलिया भी जिम्मेदार है। इनके खिलाफ हत्या का केस होना चाहिए और सभी पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। 

सामाजिक मुद्दे पर पहली बार इतने कांग्रेसी आए

आश्रम को लेकर शुरू से कांग्रेस हमलावर रही है और प्रदेश कांग्रेस महासचिव राकेश यादव ने  इसमें कई गंभीर आरोप लगाए थे उन्होंने पहले भी दावा किया था की मौतें छिपाई जा रही है। द सूत्र के खुलासा के बाद यादव ने इसमें  प्रदर्शन का आह्वान किया और लंबे समय बाद सामाजिक मुद्दे को लेकर सैकड़ो कांग्रेसी जमा हुए।

प्रदर्शन में यह सभी शामिल

गांधी प्रतिमा पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, राजेश चौकसे, रघु परमार, संतोष गोतम, देवेंद्र यादव, रीता डांगरे, संजय बाकलीवाल, इम्तियाज बेलिम, सन्नी राजपाल, इसरार खान, अभिषेक करोसिया, विवेक खण्डेलवाल, गिरीश जोशी, अनिल यादव, राकेश गौहर, अशोक जारवाल, अफसर पटेल, अमित चौरसिया, जौहर मानपुरवाला सहित लोग शामिल हुए।

युगपुरूष आश्रम मौत विवाद कांग्रेस का प्रदर्शन द सूत्र खुलासा