द सूत्र का अभियान रंग लाया... पेरिस पैरालंपिक के खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए देगी मोहन सरकार

Ravi Kant Dixit | Sept 24, 2024, 21:07 IST
Share
 तमगे
तमगे

पैरालंपिक में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को राज्य सरकार 1-1 करोड़ रुपए देगी। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। 'द सूत्र' ने इसे लेकर अभियान चलाया था। इस पर अब बड़ा इंपैक्ट हुआ है।

पेरिस पैरालंपिक ( Paralympic Games Paris 2024 ) में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के कपिल परमार और रुबीना फ्रांसिस को सरकार 1-1 करोड़ रुपए देगी। उन्हें नौकरी भी मिलेगी। इसी के साथ पैरालंपिक में भाग लेने वाली प्राची यादव और पूजा ओझा को भी सरकार इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इसका ऐलान किया।

'द सूत्र' ने इसे लेकर अभियान चलाया था। इस पर अब बड़ा इंपैक्ट हुआ है। खिलाड़ियों ने इसे लेकर 'द सूत्र' को धन्यवाद दिया है। भोपाल में स्वच्छता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ.मोहन यादव ने पहले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस पर ओलंपियन कपिल परमार ने कहा कि सरकार ने विवेक सागर को डीएसपी बनाया है। यह सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तुरंत इस पर ध्यान देंगे। कपिल ने यह भी कहा कि सभी को समान पुरस्कार मिलना चाहिए, क्योंकि जब प्रधानमंत्री मोदी भेदभाव नहीं करते, तो हमें भी ऐसा ही करना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए और नौकरी देने की घोषणा की।

कमलनाथ ने अभियान का किया था समर्थन

आपको बता दें कि पदक विजेता कपिल और रुबीना के लिए द सूत्र ने अभियान चलाया था। इसके बाद कमलनाथ ने भी द सूत्र के अभियान का समर्थन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, प्रदेश के दो खिलाड़ियों रुबीना फ़्रांसिस और कपिल परमार ने पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ओलंपिक खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद की तरह इन्हें भी सरकार 1-1 करोड़ रुपए सम्मान राशि दे।

दो तमगे मध्यप्रदेश ने दिलाए

इस बार पैरालंपिक में भारत ने अपना अभियान 29 मेडल के साथ खत्म किया है। इसमें दो तमगे यानी दो पदक मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने दिलाए हैं। जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस और सीहोर के 'लाल' कपिल परमार ने पैरालंपिक में मेडल जीतकर मध्यप्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा किया है। रुबीना ने 10 मीटर एयर पिस्टल की एसएच-1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। वहीं, सीहोर के कपिल परमार ने जूडो की मेंस जे-1 कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। वहीं प्राची यादव और पूजा ओझा ने पैरालंपिक में प्रदर्शन किया था।

कपिल ने द सूत्र को दिया धन्यवाद

इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मान राशि दिए जाने को लेकर 'द सूत्र' के अभियान को भरी समर्थन मिला। अब सम्मान राशि के ऐलान के बाद 'द सूत्र' से बातचीत में पदक विजेता कपिल परमार ने कहा, हमें प्रोत्साहन मिलेगा तो आगे और भी खिलाड़ी तैयार होंगे। उन्होंने द सूत्र को धन्यवाद दिया। बोले, यही सच्ची और सटीक पत्रकारिता है।

विवेक के साथ रुबीना और कपिल को मिले ईनाम

दरअसल, सरकार ने हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद (इटारसी) को एक करोड़ रुपए की राशि बतौर प्रोत्साहन देने का ऐलान किया है। लेकिन पैरालंपिक में पदक जीतने वाली जबलपुर की रुबीना और सीहोर के कपिल को आर्थिक प्रोत्साहन राशि का ऐलान नहीं किया गया था। द सूत्र ने इसी मुद्दे को उठाया, जिस पर अब सरकार ने दोनों को सम्मान राशि देने का ऐलान किया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Prachi Yadav
  • प्राची यादव
  • Paralympics
  • पैरालंपिक
  • CM डॉ. मोहन यादव
  • पेरिस पैरालंपिक
  • कपिल परमार
  • पूजा ओझा
  • पेरिस पैरालंपिक 2024
  • Kapil Parmar
  • kapil parmar paralympics
  • kapil parmar wins bronze medal
  • Madhya Pradesh win in Paralympics
  • 2024 paris paralympics
  • Pooja Ojha
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज