रतलामी सेव, जिनका जायका पीएम मोदी की जुबान पर आया, जानें क्या है इसकी कहानी

Pooja Kumari | Dec 02, 2023, 24:00 IST
Share
रतलामी सेव, जिनका जायका पीएम मोदी की जुबान पर आया, जानें क्या है इसकी कहानी
रतलामी सेव, जिनका जायका पीएम मोदी की जुबान पर आया, जानें क्या है इसकी कहानी

पीएम मोदी मध्यप्रदेश के रतलाम में पहुंचे, इस दौरान उन्होंने कहा जब तीन दिसंबर को बीजेपी की सरकार की वापसी का जश्न मनेगा तो लड्डू के साथ रतलामी सेव भी खूब खाया जाएगा।

RATLAM. पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करने रतलाम पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा दावा किया। पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ ही मध्यप्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। 3 दिसंबर को जब परिणाम सामने आएंगे तो पूरा मध्यप्रदेश बीजेपी सरकार की वापसी का जश्न मनाएगा और लड्डू के साथ-साथ रतलामी सेव भी खाएगा। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि 'रतलाम आए और रतलामी सेव नहीं खाया तो उसे रतलाम में आना नहीं माना जाएगा'।

दुनियाभर में मशहूर रतलामी सेव

खानपान की बात हो और मालवा का जिक्र न आए ऐसा तो संभव ही नहीं है। मप्र का मालवा क्षेत्र अपने अनोखे स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां ऐसे कई व्यंजन मिलते हैं जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। मालवा का रतलामी सेव भी इन्हीं में से एक है जो अपने तीखे स्वाद के लिए काफी मशहूर है। ये भारत के सबसे लोकप्रिय नमकीन स्नैक में से एक है, जो एक लोकप्रिय तला हुआ और कुरकुरा स्नैक है जिसे बेसन, लौंग, काली मिर्च और अन्य मसालों के साथ बनाया जाता है। विशेष मसाले मिश्रण के साथ यह मसालेदार बनता है और एक अनूठा स्वाद देता है।

200 साल पुराना इतिहास

देश ही नहीं दुनियाभर में मशहूर रतलामी सेव का इतिहास करीब 200 साल पुराना है। बहुत कम लोग जानते हैं कि इसकी जड़े आदिवासियों और मुगलों से जुड़ी हुई हैं। बात 19वीं सदी की है, जब कुछ मुगल शाही परिवार के लोग रतलाम आए थे। इस दौरान उन्हें सेवइयां खाने की इच्छा हुई, जो गेहूं से बना करती है। लेकिन उस समय रतलाम में गेहूं नहीं उगाया जाता था, क्योंकि उस समय ये अमीरों का खाना हुआ करता था। ऐसे में गेहूं ना होने के कारण मुगलों ने वहां रहने वाली भील जाति के आदिवासियों को बेसन से सेवइयां बनाने को कहा और इस तरह रतलामी सेव की शुरुआत हुई।

Tags:
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Ratlami Save
  • MP Election 2023
  • Narendra Modi Ratlami Save
  • Assembly Election 2023
  • रतलामी सेव
  • एमपी इलेक्शन 2023
  • नरेंद्र मोदी रतलामी सेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं