मप्र में छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना, तापमान में भारी गिरावट
Pooja Kumari | Dec 18, 2023, 24:00 IST
मप्र में छाएंगे बादल, कई जिलों में बारिश की संभावना, तापमान में भारी गिरावट
एमपी में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। लोगों को सुबह और रात को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ रहा है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के ऐक्टिव होने के कारण छत्तीसगढ़ का सिस्टम बदलने वाला है।
BHOPAL. मप्र में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। ज्यादातर जिलों में सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। लोगों को सुबह शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर और भोपाल में धुंध और कोहरा छाया रहा। पचमढ़ी में 7.4, सतना में 9.6, रीवा में 7.69, मंडला में 8.7 डिग्री तक पहुंचा पारा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 23 और 24 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है।
मप्र मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटे में उमरिया, जबलपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, सागर के साथ इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही टीकमगढ़, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
बता दें कि अगले हफ्ते प्रदेश में सर्दी और बढ़ने का आसार है, साथ ही दिसंबर के आखिर तक कई जिलों में शीतलहर चल सकती है। मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह में 22 दिसंबर को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम में बदलाव के अनुमान है। वहीं दिन में तापमान में गिरावट होगी और रात का तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद प्रदेश में तेज ठंड शुरू होगी।
इन जिलों में तापमान में भारी गिरावट
दिसंबर के आखिर तक शीतलहर चलने का अनुमान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari