आज भी होगी आंधी के साथ rain, MP के 15 जिलों में अलर्ट, गिरेंगे ओले

Jitendra Shrivastava | Apr 14, 2024, 17:44 IST
Share
THESOOTR
मध्यप्रदेश में देर शाम फिर बदलेगा मौसम।

मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। आने वाले दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी और हो सकती है। इससे बारिश-ओले गिरने का अनुमान है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने MP के 15 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। सागर और अशोकनगर में बिजली गिरने के साथ बारिश ( rain) और ओलावृष्टि हो सकती है। आंधी चलने की भी आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

सिस्टम कमजोर, लेकिन आंधी-बारिश की आशंका

मध्यप्रदेश में 7 दिन से अलग-अलग इलाकों में आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। हालांकि, अब सिस्टम थोड़ा कमजोर होने का अनुमान है, लेकिन कहीं-कहीं आंधी-बारिश की आशंका बनी रहेगी। इसके अलावा मंडला, छिंदवाड़ा, दमोह, शिवपुरी, अनुपपुर, श्योपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी चलने की आशंका है। मुरैना, नीमच, मंदसौर, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, विदिशा में शाम के बाद बारिश हो सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें...

आखिर मासूम मयंक की मौत, शुक्रवार को गिरा था borewell के गड्ढे में

घाटे का business park : टेंडर के मनमाने खेल में कामयाब रहा MPHIDB

अप्रैल में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इससे दो-तीन दिन मौसम बदला रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी और हो सकती है। इससे बारिश-ओले गिरने का अनुमान है। इसके बाद कुछ दिन के लिए मौसम साफ हो सकता है, इस तरह अप्रैल में ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी।

कब-कहां बारिश का अनुमान

14 अप्रैल:
नीमच, मंदसौर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, गुना, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, कटनी एवं मैहर जिले। यहां 30 से 40Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, हल्की बारिश होने का अनुमान भी है।
15 अप्रैल:
बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, सीधी और सिंगरौली जिले। यहां भी हल्की बारिश हो सकती है।

Tags:
  • Rain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई