कमलनाथ के साथ ये MLA और मेयर जा सकते हैं BJP में, पढ़िए नाम

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
kamalnath
10 पूर्व विधायकों के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें।

छिंदवाड़ा जिले के समर्थक विधायक सहित 10 पूर्व विधायकों के कांग्रेस छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। वहीं ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक निशंक जैन, शशांक भार्गव, हर्ष यादव भी बीजेपी में जा सकते हैं! मध्यप्रदेश

BHOPAL. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी विधायकों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता अपने बेटे नकुलनाथ के साथ 19 फरवरी को बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। उनके साथ 10 से 12 विधायक, 2 नगर अध्यक्ष और एक महापौर भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बात में सच्चाई इसलिए भी नजर आ रही है, क्योंकि छिंदवाड़ा दौरा 18 फरवरी तक होना था, जबकि कमलनाथ इसे बीच में छोड़कर दिल्ली चले गए हैं।

ये भी जा सकते हैं कांग्रेस छोड़कर


कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने जैसे ही एक्स से कांग्रेस का लोगो हटाया वैसे ही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से लोगो हटा दिया। इसको लेकर कयास लगने लगे हैं कि वर्मा भी कांग्रेस छोड़ सकते हैं। इसी तरह सांसद विवेक तन्खा के नाम की भी चर्चा कांग्रेस छोड़ने को लेकर हो रही है।

इनको लेकर भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें


छिंदवाड़ा जिले के विधायक जो कमलनाथ समर्थक हैं उनमें दिनेश गुर्जर, लखन घनघोरिया, निर्मला सप्रे, सुनील उइके, अभिजीत शाह, आरके दोगने, बाला बच्चन, महेश परमार, नारायण पट्टा, रामसिया भारती, मधु भगत, संजय उइके, अनुभा मुंजारे, विक्की पटेल, फुंदेलाल मार्को, चैनसिंह वरकड़े, कमलेश प्रताप शाह, चौधरी सुमेर सिंह, विजय रेवनाथ चौरे, सोहन वाल्मीकि, नीलेश उइके सहित 10 पूर्व विधायकों के कांग्रेस पार्टी छोड़ने की अटकलें चल रही हैं। वहीं विधायक सतीश सिकरवार की पत्नी ग्वालियर महापौर शोभा सिकरवार, मुरैना महापौर शारदा सोलंकी, पूर्व विधायक निशंक जैन, शशांक भार्गव, हर्ष यादव भी बीजेपी में जा सकते हैं!

जीतू पटवारी के सामने आ सकती है ये चुनौतियां...



  • कमलनाथ समर्थकों का क्या होगा, क्या वे भी जाएंगे।
  • संजय शुक्ला, तरुण भनोट, सुखदेव पांसे, निलय डागा, पीयूष बबेले, सैयद जाफर सतना समेत 13 विधायक एवं रीवा समेत 3 महापौर बताए जा रहे कमलनाथ के नजदीकी।
Tags:
  • कमलनाथ
  • 10 पू्र्व विधायक
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल