thesootr सलाहकार मंडल में अब दो पद्मश्री शामिल

CHAKRESH | Jul 03, 2024, 16:47 IST
Share
thesootr advisory board
thesootr advisory board

thesootr मीडिया समूह की तीसरी सालगिरह 1 जुलाई को मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में MP-CG की राजनीतिक, सामाजिक और व्यापार जगत की हस्तियां तो शामिल हुई हीं, देशभर के दिग्गज पत्रकारों ने भी शिरकत की। thesootr की खुशी में इस दौरान एक और इजाफा हुआ...

तेज तर्रार और जन आधारित पत्रकारिता के चलते तेजी से लोकप्रिय हुए thesootr मीडिया समूह की तीसरी सालगिरह 1 जुलाई को मनाई गई। इस अवसर पर thesootr की खुशी में एक और इजाफा हुआ। दरअसल डिजिटल मीडिया समूह thesootr के संपादकीय सलाहकार मंडल ( thesootr advisory board ) का विस्तार किया गया। अब thesootr को एक नहीं, बल्कि दो - दो पद्मश्री सम्मान प्राप्त ख्यातनाम पत्रकारों का मार्गदर्शन मिलेगा।

बता दें कि द सूत्र सलाहकार मंडल में अब सीनियर आईएएस मनोज श्रीवास्तव, पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार विजय दत्त श्रीधर, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत, वरिष्ठ सामाजिक चिंतक रघु ठाकुर और वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी शामिल हुए हैं। thesootr की स्थापना के समय से ही पद्मश्री और वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह (दिल्ली) और वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह (भोपाल) के साथ ही जानी मानी एंकर ऋचा अनुरुद्ध जुड़ी हुई हैं। स्वर्गीय वेद प्रताप वैदिक भी सलाहकार मंडल में थे। इस प्रकार thesootr के advisory board में अब 10 बेहद प्रतिभाशाली विद्वान सम्मिलित हैं। सभी विद्वान देश- दुनिया में अपनी अद्भुत प्रतिभा के कारण जाना- माना नाम हैं।

पढ़िए thesoor के स्थापना दिवस पर कैसा रहा समारोह

आइए सलाहकार मंडल के बारे में विस्तार से जानें

1- आलोक मेहता

पद्मश्री से सम्मानित आलोक मेहता नई दुनिया, हिंदुस्तान समाचार और साप्ताहिक हिंदुस्तान में काम करने के बाद वॉइस ऑफ जर्मनी में भी रह चुके हैं। भारत लौटने के बाद दिनमान और नवभारत टाइम्स में राजनीतिक संवाददाता के रूप में काम किया। इसके बाद आप नवभारत टाइम्स में संपादक, हिंदुस्तान दिल्ली, दैनिक भास्कर, आउटलुक साप्ताहिक, गवर्नेंस नाउ में संपादक, नई दुनिया, नेशनल दुनिया में प्रधान संपादक और करियर -360 पत्रिका में सलाहकार संपादक रहे हैं।

2. विजय दत्त श्रीधर

पद्मश्री से सम्मानित विजय दत्त श्रीधर ने मध्य प्रदेश में पत्रकारों की एक पूरी नर्सरी बनाई है। आप ख्यातनाम पत्रकार और लेखक होने के साथ ही माधव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान के संस्थापक भी हैं। आप माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक एवं नवभारत के संपादक रह चुके हैं। इतना ही नहीं लगभग 20 वर्षों तक मध्य प्रदेश विधानसभा की प्रेस गैलरी समिति के सदस्य भी आप रहे हैं।

3. एनके सिंह

एनके सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं। आप ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के पूर्व महासचिव हैं। समाचार एजेंसी ‘हिंदुस्थान समाचार’ के एडिटर इन चीफ रह चुके हैं। लंबे समय तक न्यूज चैनलों के संपादकों की संस्था ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन यानी बीईए के कर्ताधर्ता भी रहे हैं। ईटीवी में भी काफी वक्त तक संपादक रहे। आपने कई बड़े अखबारों का नेतृत्व किया। कई विषयों पर विशेषज्ञता रखने वाले एनके सिंह को मीडिया जगत में क्वालिटी वर्क के लिए जाना जाता है।

4. एनके सिंह

50 साल से भी ज्यादा समय तक पत्रकारिता जगत में सक्रिय एनके सिंह, देश के कई जाने- माने मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। कई अखबारों का सम्पादन भी आपने किया। हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे, इंडियन एक्सप्रेस और दैनिक भास्कर जैसे समाचार पत्राें में बेहतरीन पत्रकारिता और वर्क कल्चर विकसित करने के लिए आपको जाना जाता है। हर जगह आपने पत्रकारिता को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया। आप सेंट्रल प्रेस क्लब भोपाल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आपके द्वारा उठाए गए समसामयिक मुद्दों पर सुप्रीम कोर्ट ने कई बार संज्ञान लिया और पीड़ितों को न्याय भी मिला।

5. रघु ठाकुर

समाजवादी राजनीति का बड़ा चेहरा हैं रघु ठाकुर। वे लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और अब राष्ट्रीय संरक्षक हैं। लोहिया आंदोलन से भी जुड़े रहे हैं। महात्मा गांधी सम्मान से सम्मानित रघु ठाकुर किसान, मजूदर और आम आदमी के पैरोकार हैं। आप उत्कृष्ट लेखक भी हैं।

6. ओपी रावत

ओम प्रकाश रावत मध्य प्रदेश कैडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। आपने भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में भी काम किया। इसके अलावा भारत के सार्वजनिक उद्यम सचिव के रूप में भी काम किया है। इतना ही नहीं भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार दोनों के लिए कई अलग- अलग पदों पर काम भी किया है। अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं।

7.हिमांशु द्विवेदी

प्रसिद्ध पत्रकार एवं लेखक डॉ हिमांशु द्विवेदी का मानना है कि किसी बात को कब, कहां और कैसे कहा जाए, इसका सलीका हो तो उद्देश्य में सफलता मिलती ही है। 17 साल की उम्र से ही पत्रकारिता में उतर आए... दैनिक भास्कर, हरिभूमि और स्वदेश जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में सेवा दी। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों मीडिया जगत में हिमांशु द्विवेदी की धाक रही है। आपके कार्यक्रम 'चर्चा' को बेहद पसंद किया जाता रहा है।

8. मनोज श्रीवास्तव

मनोज कुमार श्रीवास्तव मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। अप्रैल 2021 में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए। आपको प्रतिष्ठित केंद्रीय हिंदी संस्थान द्वारा दिए जाने वाले स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार 'कबीर सम्मान' से भी आप अलंकृत किए गए हैं। प्रदेश के विद्वान अधिकारियों में आपकी गिनती की जाती है।

9. विजय मनोहर तिवारी

मीडिया जगत में ढाई दशक से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे आपने कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें प्रिय पाकिस्तान, आधी रात का सच और भारत की खोज में मेरे पांच साल शामिल हैं। आपको साल 2015 में गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान, 2016 मप्र साहित्य अकादमी पुरस्कार, 2017 माधवराव सप्रे पुरस्कार, 2020-राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

10. ऋचा अनिरुद्ध

जिंदगी विद ऋचा



Tags:
  • thesootr advisory board
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

By Jitendra Shrivastava

सागर शराब कांड: सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, 52 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट

By Raghvendra Singh Rathore

सांगानेर की टेक्सटाइल यूनिट में 875 अभी CETP नेटवर्क से बाहर, प्रदूषण बढ़ने का संकट
चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।

By Raghvendra Singh Rathore

चालान से जुड़ा मामला गंभीर: ई-चालान प्रणाली में पारदर्शिता की कमी सामने आई; पुराने चालानों की जांच की मांग उठी।
राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान हाईकोर्ट ने जयपुर में अवैध निर्माण की जांच के लिए अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी
भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें

By Sandeep Kumar

भोपाल मंडल से गुजरने वाली 22 ट्रेनें रद्द, 23 के रूट बदले, यात्रा से पहले तारीख और रूट जांचें
आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी

By Arun Tiwari

आईएफएस पंकज राजपूत की पत्नी अदिति ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, अफसर बोले मामला कोर्ट में होने से मीडिया ट्रायल गैर कानूनी