thesootr न दबा है न झुका है- करते रहेंगे जनपक्ष की पत्रकारिता

The Sootr | Oct 17, 2025, 23:27 IST
Share
The Sootr Rajasthan Police Action
Photograph: (The Sootr)

दीपावली से पहले राजस्थान सरकार की कायरतापूर्ण कार्रवाई ने पूरे देश के मीडिया को चौंका दिया। द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर को बिना आरोप और FIR के गिरफ्तार किया गया। इससे मीडिया जगत में हलचल मच गई है।

दीपावली के त्योहार के ठीक एक दिन पहले राजस्थान सरकार की कायरना हरकत के कारण पूरे देश का मीडिया हैरान है। न कोई आरोप, न FIR, इसके बावजूद राजस्थान पुलिस ने नियम-कायदों को ताक पर रखकर द सूत्र के एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर को हिरासत में ले लिया।

पूरे देश का मीडिया दोनों वरिष्ठ पत्रकारों की खैर-खबर लेने के लिए दिनभर बैचेन रहा। हजारों की संख्या में पत्रकारों ने thesootr के ऑफिस फोन लगाकर सच्चाई को जानना चाहा और चिंता जताई। thesootr आप सभी शुभचिंतकों का आभारी है। हमें पूरा भरोसा है कि अभिव्यक्ति की आजादी के लिए आपका साथ आगे भी मिलता रहेगा।

चार साल पहले जब thesootr की शुरुआत हुई, तब एक ही लक्ष्य था- रीडर फर्स्ट, तभी तो thesootr ने अपनी टैग लाइन रखी थी- “हम सिर्फ भगवान से डरते हैं”
पाठकों के भरोसे द सूत्र ने हमेशा उत्कृष्ट स्तर की पत्रकारिता की है। हमने हमेशा सवाल उठाए हैं, पालकी नहीं। मगर सरकारों को चाटुकारिता पसंद आती है, सवाल नहीं…

अपने पाठकों, आम आदमी की आवाज बने मीडिया हाउस, स्वतंत्र पत्रकारों और शुभचिंतकों से मिले हौसलों के सहारे thesootr आगे भी अपनी आवाज को इसी बुलंदी के साथ उठाता रहेगा।

हमारे एडिटर इन चीफ आनंद पांडे और मैनेजिंग एडिटर हरीश दिवेकर को हिरासत में किस आरोप में लिया गया, इसका जवाब उतना ही हमें पता है, जितना कि आपको। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि जैसे ही कोई अपडेट मिलेगा, आपसे जरूर साझा करेंगे। बस! आपका साथ चाहिए।

Thesootr न दबा है न झुका है- करते रहेंगे जनपक्ष की पत्रकारिता

The Sootr

पत्रकार आनंद पांडेय | पत्रकार हरीश दिवेकर

Tags:
  • हरीश दिवेकर
  • राजस्थान सरकार
  • द सूत्र
  • The Sootr
  • पत्रकार हरीश दिवेकर
  • पत्रकार आनंद पांडेय
CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?

By Sanjay Gupta

CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?
Rajasthan Top News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरी, आठ की मौत

By Jageshwar prasad

Rajasthan Top News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिरी, आठ की मौत
27% ओबीसी आरक्षण पर सांसद तन्खा और मंत्री राकेश सिंह आमने-सामने, आंकड़ों से लेकर कानून तक उठे सवाल

By Neel Tiwari

27% ओबीसी आरक्षण पर सांसद तन्खा और मंत्री राकेश सिंह आमने-सामने, आंकड़ों से लेकर कानून तक उठे सवाल
छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में 19 शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश फर्जी, सरकारी लेटरहेड और हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल, 15 जिलों से मांगा जवाब
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार

By Mukesh Sharma

अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला, बोले- सत्ता परिवर्तन की मांग अपराध नहीं, लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई, अपर आबकारी आयुक्त आशीष श्रीवास्तव निलंबित, कोर्ट में पेश हुआ चालान