Top News : खबरें आपके काम की

Jitendra Shrivastava | Jun 10, 2025, 21:24 IST
Photograph: (THESOOTR)
नमस्कार, देश में कोरोना के 6800 एक्टिव केस हो गए हैंं। इसमें अब तक 68 की मौत हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार हो चुका है तापमान... इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस

कोरोना वायरस एक बार फिर लोगों को डराने लगा है। देश में इस समय एक्टिव केसों का आंकड़ा 6800 से अधिक हो गया है। केरल कर्नाटक सहित पांच राज्यों में कोरोना चिंताजनक स्थिति में पंहुच चुका है। इस दौरान जहां 300 नए मामले सामने आ चुके हैं तो 68 लोगों की मौत भी हो चुकी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



दिल्ली में 45 तो पंजाब-राजस्थान में 47 डिग्री के पार तापमान, एमपी के छतरपुर में 45.8 डिग्री तापमान

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि रविवार से तापमान लगातार बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। IMD के अनुसार मंगलवार को दिल्ली के आयानगर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंजाब और राजस्थान में पारा 47 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, जो इस मौसम में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान था।



ऑस्ट्रिया के हाईस्कूल में गोलीबारी, 11 की मौत, 28 घायल, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में मंगलवार सुबह एक हाईस्कूल में फायरिंग हुई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। घायल छात्रों में से चार की हालत गंभीर है। कुछ छात्रों के सिर में गोली लगी है।



मोहन कैबिनेट में प्रमोशन का रास्ता साफ, तबादलों की तारीख बढ़ी, तुअर दाल से मंडी फीस हटाई

मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। 10 जून मंगलवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए। पदोन्नति का लाभ प्रदेश के लगभग साढ़े 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बेवफा सोनम रघुवंशी को राजा की सुहागन रहने की जगह विधवा बन राज से करना थी शादी, ये है साजिश की पूरी कहानी

पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बनकर सामने आई पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस गिरफ्तार कर गाजीपुर यूपी से लेकर मंगलवार सुबह पटना पहुंच गई है। यहां से वह गुवाहाटी होकर शिलांग जाएगी। वहीं आरोपी आनंद को भी सागर से गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह इंदौर कोर्ट में पेश किया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



65 करोड़ की रंगदारी के आरोप में टीवी एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार सुबह भारत 24 चैनल की एंकर शाजिया निसार और अमर उजाला डिजिटल के एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर चैनल प्रबंधन से 65 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट चलाने का संगीन आरोप है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



ChatGPT नहीं कर रहा काम, हजारों यूजर्स हो रहे परेशान

बहुत से यूजर्स OpenAI के ChatGPT का फिलहाल उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कई लोगों ने इसको लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत भी की है। अभी chat gpt पर सवालों का उत्तर नहीं मिल पा रहा है। इसकी सर्विसेज सभी प्लेटफॉर्म्स वेब, एंड्रॉयड और आईओएस सभी पर दिक्कत दे रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



भारतीय से बदसलूकी पर अमेरिका बोला- अवैध एंट्री बर्दाश्त नहीं, वैध तरीके से आएं तो स्वागत

अमेरिका के न्यूजर्सी में भारतीय छात्र को जमीन पर पटकने, हथकड़ी लगाने और डिपोर्ट करने के मुद्दे पर भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को बयान दिया। दूतावास ने कहा कि अमेरिका में अवैध एंट्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



मध्यप्रदेश में एकसाथ 59 तहसीलदार और 160 नायब तहसीलदारों के तबादले, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन ने मंगलवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 59 तहसीलदारों और 160 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। इस आदेश में राज्य के विभिन्न जिलों के तहसीलदारों के साथ नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है, जो आगामी आदेश तक लागू रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



नेताओं ने पी साढ़े तीन लाख की चाय, 1 करोड़ का खाना, मजदूर दिवस पर 8 करोड़ की बोरेबासी

छत्तीसगढ़ में बोरे बासी एक प्रमुख कार्यक्रम माना जाता है। सूबे की पिछली भूपेश सरकार ने इसको राज्य की अस्मिता से जोड़ दिया था। बोरे बासी यानी बासे चावल खाना। तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस पर बोरे बासी का आयोजन किया। इस आयोजन के पांच घंटे में 8 करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए गए। यह ठेका बिना टेंडर के व्यापक एजेंसी को दे दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



अब आसान हुई निजी विदेश यात्रा: छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निजी विदेश यात्राओं की अनुमति प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब विदेश जाने के लिए महीनों तक फाइलें घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने इस संबंध में विदेश यात्रा नियमों में संशोधन किया है, जिससे अधिकारियों को राहत मिलने वाली है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



top news | काम की खबरें | देश दुनिया न्यूज | एमपी कैबिनेट



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • एमपी कैबिनेट
  • कोरोना
  • top news
  • देश दुनिया न्यूज
  • काम की खबरें