अब आसान हुई निजी विदेश यात्रा: छत्तीसगढ़ सरकार ने बदले नियम

Harrison Masih | Jun 10, 2025, 15:49 IST
Share
Private foreign travel has become easier Chhattisgarh government changed the rules the sootr
Private foreign travel has become easier Chhattisgarh government changed the rules the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निजी विदेश यात्राओं की अनुमति प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब विदेश जाने के लिए महीनों तक फाइलें घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए निजी विदेश यात्राओं की अनुमति प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब विदेश जाने के लिए महीनों तक फाइलें घुमाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार ने इस संबंध में विदेश यात्रा नियमों में संशोधन किया है, जिससे अधिकारियों को राहत मिलने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें... सात मौतों के आरोपी दमोह डॉक्टर नरेंद्र यादव ने बनवाए तीन पासपोर्ट, की कई विदेश यात्राएं

अब सरकार से नहीं लेनी होगी अनुमति

पहले के नियमों के तहत किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को निजी विदेश यात्रा पर जाने के लिए संबंधित विभागाध्यक्ष, फिर विभागीय सचिव और अंत में सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति लेनी पड़ती थी। इस प्रक्रिया में फाइलें महीनों तक लंबित रहती थीं, जिससे यात्रा की योजना बनाना मुश्किल हो जाता था।

अब सरकार ने यह बाध्यता समाप्त कर दी है। संशोधित आदेश के अनुसार, अब किसी अधिकारी की निजी विदेश यात्रा के लिए उसका नियोक्ता अधिकारी (जैसे कलेक्टर, विभाग प्रमुख आदि) स्वयं अवकाश की स्वीकृति दे सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... 38 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 2025 में होगी हाईटेक सुरक्षा, 58,000 जवानों की होगी तैनाती

तय हुई प्रक्रिया की टाइम लिमिट

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने फाइलों की समीक्षा और अनुमति के लिए समय-सीमा भी तय की है।

यदि आवेदन में कोई दस्तावेज या जानकारी अधूरी है, तो 7 दिन के भीतर आवेदक को सूचित करना होगा।

पूर्ण जानकारी मिलने के बाद 21 दिनों के भीतर पूरी अनुमति प्रक्रिया को पूरा करना अनिवार्य होगा।

यह व्यवस्था प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में कांग्रेस निकालेगी शिक्षा न्याय यात्रा... बैज ने कहा - सरकार स्कूल बंद कर रही

किन्हें नहीं मिलेगी अनुमति?

हालांकि सरकार ने कुछ ऐसे स्थितियों को स्पष्ट किया है, जिनमें निजी विदेश यात्रा की अनुमति स्वीकृत नहीं की जा सकती:

यदि कर्मचारी संवेदनशील या गोपनीय विभाग में कार्यरत हो

कोई गंभीर आपराधिक मामला या विभागीय जांच लंबित हो

कर्मचारी निलंबन की स्थिति में हो

नगद लेन-देन या वित्तीय अनियमितताओं में संलिप्तता हो

इन मामलों में नियोक्ता अधिकारी को स्पष्ट कारण बताकर अनुमति अस्वीकृत करने का अधिकार होगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम अधिकारियों और कर्मचारियों को निजी जीवन की स्वतंत्रता और योजनाओं में लचीलापन प्रदान करेगा। साथ ही प्रशासनिक बोझ को भी कम करेगा। इस बदलाव से कई शासकीय कर्मचारी लाभान्वित होंगे जो पहले लंबी प्रक्रिया के कारण विदेश यात्रा नहीं कर पाते थे।

ये खबर भी पढ़ें... इंदौर की METRO ट्रेन में 3 दिन में ही 61 हजार लोगों ने की यात्रा

Raipur | Chhattisgarh Government | Private foreign travel | छत्तीसगढ़ सरकार के नियम | विदेश यात्रा के नए नियम

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Raipur
  • Chhattisgarh Government
  • Private foreign travel
  • निजी विदेश यात्रा
  • छत्तीसगढ़ सरकार के नियम
  • विदेश यात्रा के नए नियम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा