बीजेपी मिशन 2024 में जीत के लिए 70 साल से ऊपर वाले नेताओं को टिकट से बाहर रखने की कर रही प्लानिंग

The Sootr | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
बीजेपी मिशन 2024 में जीत के लिए 70 साल से ऊपर वाले नेताओं को टिकट से बाहर रखने की कर रही प्लानिंग
बीजेपी मिशन 2024 में जीत के लिए 70 साल से ऊपर वाले नेताओं को टिकट से बाहर रखने की कर रही प्लानिंग

बीजेपी इस बार युवाओं और महिलाओं पर बड़ा दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश में तीन और राजस्थान में चार सांसदों के टिकट कट सकते हैं।

भोपाल. बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। अंदरखाने की मानें तो टिकट वतरण के लिए मोदी का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। इसके तहत 70 पार कर चुके नेताओं को चुनावी मैदान में नहीं उतारा जाएगा। इसके साथ ही बीजेपी इस बार युवाओं और महिलाओं पर बड़ा दांव लगा सकती है। अगर ऐसा होता है तो मध्य प्रदेश में तीन और राजस्थान में चार सांसदों के टिकट कट सकते हैं। हालांकि, यह फॉर्मूला लागू करने में इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि किसी नेता को टिकट नहीं देने के कारण कोई नकारात्मक परिणाम न हो या उसका पार्टी पर कोई बुरा पड़े। सत्तारूढ़ दल ने 2019 में 437 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

एमपी में इनके कट सकते हैं टिकट

मोदी फॉर्मूले की बात की जाए तो इसके तहत 70 की उम्र पार कर चुके नेताओं को टिकट नहीं दिया जाएगा। इस फॉर्मूले में मध्य प्रदेश की विदिशा से सांसद उमाकांत भार्गव, बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन और ग्वालियर से सांसद विवेक नारायण शेजवलकर का नाम आता है।

राजस्थान में इनके टिकट कट सकते हैं

लोकसभा चुनाव तक यानी इस साल 70 साल की उम्र पार कर चुके राजस्थान में चार सांसद हैं। इन चार सांसदों में मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी शामिल हैं। मेघवाल बीकानेर सीट से सांसद हैं। इस फॉर्मूले में पाली से सांसद पीपी चौधरी, दौसा सांसद जसकौर मीणा और सीकर से सांसद सुमेधानंद सरस्वती का नाम शामिल हो रहा है।

150 कैंडिडेट का होगा ऐलान

भगवा पार्टी इस बार वैसी सीटों पर खास प्लान बना रही है, जहां वो कभी चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाई है। पार्टी जनवरी के अंत या फरवरी के पहले हफ्ते में 150-160 सीटों पर कैंडिडेट की घोषणा कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की इस महीने के आखिर में बैठक होगी।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी
  • PM Modi
  • लोकसभा चुनाव की तैयारी
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • बीजेपी लोकसभा चुनाव
  • Lok Sabha Elections 2024
  • BJP Lok Sabha Elections
  • Lok Sabha Election Preparations
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज