इंदौर में Stock Exchange को उड़ाने की धमकी, UK के कोड से आया कॉल

Jitendra Shrivastava | Mar 20, 2024, 17:06 IST
Share
thesootr
इंदौर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को उड़ाने की धमकी।

मध्यप्रदेश के इंदौर में स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को बम से उड़ाने के धमकी मिली है। कॉलर ने फोन कर कहा कि इंडियन शेयर बेचकर अमेरिकन शेयर नहीं खरीदोगे तो बस से उड़ा देंगे। जिसके बाद एनएसई कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

BHOPAL. इंदौर के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) की शाखा में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब +44 कोड (UK) नंबर से संदिग्ध फोन कॉल आया। फोन करने वाले ने बिल्डिंग उड़ाने की धमकी दी। कहा कि भारतीय शेयर बेचकर अमेरिकी शेयर खरीद लें। इस फोन कॉल के बाद दलाल स्ट्रीट की शाखा के अधिकारियों ने पुलिस की मदद से बिल्डिंग खाली कराई। सोमवार की घटना की जानकारी मंगलवार को सामने आ सकी। खुफिया एजेसियां जांच में जुटी हैं। बांबे स्टाक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (NSE) की इंदौर शाखा की बिल्डिंग को उड़ा देने वाले कॉल के पहले मुंबई और हैदराबाद स्टॉक एक्सचेंज में भी इसी तरह के धमकाने वाले कॉल आ चुके हैं।

खजराना क्षेत्र में दहशत का माहौल

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के कर्मचारियों के पास बम से उड़ाने की धमकी का एक कॉल आया। इसके बाद खजराना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। NSE के कर्मचारियों ने खजराना पुलिस को बताया कि एक अनजान नंबर से कॉल आया था। जिसमें उन्होंने कहा है इंडियन शेयर्स को बेचकर अमेरिकन शेयर अगर नहीं खरीदे तो स्टॉक सेंटर को बम से उड़ा दिया जाएगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

Disease caused by rats: लोगों की किडनी और लीवर हो रहा फेल, 2 की मौत

MP : भोपाल में चादर चोर निकला इंजीनियर पति, पत्नी ने खोली चोरी की पोल

रिकॉर्ड कॉल के माध्यम से मिली धमकी

पूरे मामले की शिकायत के बाद तुरंत खजराना पुलिस ने बीडीएस के साथ मिलकर ऑफिस की चेकिंग शुरू कर दी। इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक रिकॉर्ड कॉल के माध्यम से धमकी मिली थी। शिकायत के बाद तुरंत बम स्क्वाड की टीम ने पूरी बिल्डिंग को सर्चिंग किया है। उन्होंने बताया कि इस तरीके के फोन कॉल पूरे देशभर के स्टॉक मार्केट में जा रहे हैं। जिसको लेकर लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। जो नंबर सामने आया है उसको ट्रेकिंग पर लगाया गया है। जैसा ही नंबर ट्रेस होगा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

हैदराबाद और मुंबई में भी आ चुके हैं ऐसे कॉल

पुलिस के मुताबिक इसी तरह के कॉल हैदराबाद और मुंबई में पिछले दिनों आए थे। दूरसंचार विभाग, बाजार नियामक सिक्योरिटीज और एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया (सेबी) सहित वित्त मंत्रालय भी जांच में जुटा है। पुलिस के मुताबिक, यह एक फर्जी कॉल था। आशंका है कि शेयर बाजार में उथल-पुथल के उद्देश्य से किया गया था। इस कोड से पहले भी देश में फोन कॉल आते रहे हैं। इंदौर के खजराना थाना अंतर्गत स्थित कार्यालय में आया फोन कॉल रिकार्ड आवाज में था। सूचना मिलते की खजराना पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डाग स्क्वाड मौके पर आ गया। पूरी इमारत खाली करवाई और चप्पे-चप्पे तलाशी ली गई।

Tags:
  • इंदौर
  • Stock Exchange
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई