लाड़ली बहना समेत तीन करोड़ लोगों की बल्ले-बल्ले, सीएम मोहन यादव ने एक साथ क्लिक करके डाले 4 योजनाओं के पैसे

Sandeep Kumar | Jul 06, 2024, 15:06 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T145444.324
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-06T145444.324

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1हजार 5 सौ 74 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक द्वारा किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम में आयोजित एक विशाल जनसभा में प्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं के तहत 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3 हजार 575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया।

एमपी के सीएम मोहन यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के मध्य प्रदेश के 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3 हजार 5 सौ 75 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया।

लाड़ली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1हजार 5 सौ 74 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक द्वारा किया। सीएम ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के 81 लाख से अधिक किसानों को वर्ष 2024-25 की पहली किश्त और योजना की 9वीं किश्त की राशि 1हजार 6 सौ 30 करोड़ रुपए का भुगतान हितग्राहियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक द्वारा किया।

उज्ज्वला योजना की राशि का ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 24 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए 41 करोड़ से अधिक राशि और सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले 55 लाख हितग्राहियों के बैंक खाते में 330 करोड़ से अधिक राशि भी अंतरित की। गैस सिलेंडर रिफिल योजना में 450 रुपए प्रति हितग्राही का भुगतान किया गया।

किसान कल्याण योजना का क्रियान्वयन

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान कल्याण योजना की तरह ही मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जितनी राशि केंद्र सरकार किसानों के खाते में साल भर में डालती है, उतनी ही राशि मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों के हित में उनके बैंक खाते में डालती है। जिस प्रकार सेना का जवान देश की सेवा कर रहा है, वैसे ही किसान भी सभी का पेट भरता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • एमपी लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज