मध्यप्रदेश से एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री, जिनकी तीन पीढ़ियों ने की मंत्रालय में बैठकर सेवा

Jitendra Shrivastava | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश से एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री, जिनकी तीन पीढ़ियों ने की मंत्रालय में बैठकर सेवा
मध्यप्रदेश से एक ऐसे पूर्व मुख्यमंत्री, जिनकी तीन पीढ़ियों ने की मंत्रालय में बैठकर सेवा

मध्यप्रदेश में एक ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिनकी तीन पीढ़ियों को मंत्रालय में प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। हम बात कर रहे हैं एमपी के पूर्व सीएम भगवंत राव मंडलोई की।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में एक ऐसे मुख्यमंत्री रहे जिनकी तीन पीढ़ियों को मंत्रालय (वल्लभ भवन) में बैठकर प्रदेश की सेवा करने का मौका मिला। हम बात कर रहे हैं एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री भगवंत राव मंडलोई की। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री भगवंत राव मंडलोई की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उनके परिजन मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री मंडलोई खंडवा के रहने वाले थे। उनके बेटे विनोद कुमार मंडलोई आईएएस अधिकारी थे और उनके पोते नीरज मंडलोई भी मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारी हैं।

स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत भगवंत राव मंडलोई

दिवंगत पंडित भगवंत राव मंडलोई को उनकी विशिष्ट सामाजिक सेवा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा था। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। वे संविधान सभा के सदस्य भी रहे। पंडित भगवंत राव मंडलोई के बेटे 1974 बैच के आईएएस अधिकारी विनोद कुमार मंडलोई थे। दिवंगत विनोद कुमार मंडलोई प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर रहे।

1933 बैच के अधिकारी नीरज मंडलोई

वर्तमान में विनोद कुमार मंडलोई के बेटे नीरज मंडलोई नगरीय आवास, विकास और पर्यावरण विभाग के मुख्य सचिव हैं। नीरज मंडलोई प्रशासनिक सेवा में 1933 बैच के अधिकारी हैं। वे कई जिलों में कलेक्टर रहने के साथ साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • Late former CM
  • Bhagwant Rao Mandloi
  • three generations of Mandloi served MP
  • दिवंगत पूर्व सीएम
  • भगवंत राव मंडलोई
  • मंडलोई की तीन पीढ़ियों ने मप्र की सेवा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज