कटनी में दादी-पोते पर लाठी बरसाने वाली GRP की महिला TI निलंबित, जानें कौन हैं ये थानेदार
Vikram Jain | Aug 29, 2024, 23:46 IST
TI Aruna Vahane suspended Katni Dalit woman assault case
मध्य प्रदेश के कटनी में दलित महिला और उसके पोते की पिटाई के मामले में महिला टीआई समेत छह को निलंबित कर दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि निलंबित थानेदार अरुणा वाहने कौन हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के कटनी में जीआरपी पुलिस की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में जीआरपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां थाने पहुंची एक दलित महिला और उसके पोते की महिला थानेदार ने लाठी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद रेल एसपी ने महिला थाना प्रभारी अरुणा वाहने को निलंबित कर दिया है। आइए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला और थानेदार अरुणा वाहने कौन हैं।
थाने में आरोपी की मां और उसके बेटे से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस लाठीकांड के बाद महिला टीआई अरुणा वाहने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अरुणा वाहने एक साल पहले ही कटनी जीआरपी थाने की थाना प्रभारी बनी थीं। वह जबलपुर में भी लंबे वक्त तक तैनात रही हैं। लेडी टीआई ने जबलपुर में ड्यूटी के दौरान ने कई मिसाल पेश की थी।
थाना प्रभारी अरुणा वाहने ने कुछ साल पहले इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें उड़ान सीरियल देखकर पुलिस की नौकरी की प्रेरणा मिली थी। सीरियल देखकर ही उड़ने की ठानी और वर्दी वाली नौकरी करने मन बना लिया। इसके बाद कड़ी मेहनत कर खाकी वर्दी वाली नौकरी पाई है। अरुणा वाहने ने यह भी बताया था कि उनकी मेहनत में घर वालों का भी सपोर्ट रहा है।
वायरल वीडियो कटनी जीआरपी थाने का है। यहां आरोपी दीपक वंशवार की मां कुसुम वंशकार और उसके 15 साल के पोते की लाठी से पिटाई की गई थी। थाना प्रभारी ने आरोपी की मां और उसके बेटे की लाठी से पिटाई की थी। अब मामले में रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने कार्रवाई करते हुए टीआई अरुणा वाहने सहित 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि आरोपी दीपक वंशवार कई मामलों में अपराधी है। पुलिस ने आरोपी दीपक के बारे में पूछताछ को लेकर मां कुसुम और उसके पोते को हिरासत में लिया था।
ये खबर भी पढ़ें... दलित महिला मारपीट मामला : टीआई सहित छह को किया सस्पेंड
मामले में कटनी पुलिस का कहना है कि दीपक एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। जीआरपी कटनी ने नवंबर 2023 में उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रह चुका है।
जानें कौन हैं टीआई अरुणा वाहने
उड़ान सीरियल देखकर मिली नौकरी की प्रेरणा
जानें क्या है मामला
ये खबर भी पढ़ें... दलित महिला मारपीट मामला : टीआई सहित छह को किया सस्पेंड
मामले में कटनी पुलिस का कहना है कि दीपक एक हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 19 केस दर्ज हैं। जीआरपी कटनी ने नवंबर 2023 में उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी दीपक पर 10 हजार रुपए का इनाम भी रह चुका है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
By Sanjay Gupta
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
By Ramanand Tiwari
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
By Manya Jain
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
By Jitendra Shrivastava
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
By Sanjay Gupta
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
By Umeshwari Baghel
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
By Jageshwar prasad