नाबालिग से कई बार रेप के मामले में BJP नेता हिरासत में, केंद्रीय मंत्री का रह चुका प्रतिनिधि
Raj Singh | Mar 04, 2025, 08:23 IST
bjp neta tikamgarah
टीकमगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से अपने होटल में बलात्कार के मामले में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को सोमवार ( 3 मार्च ) को हिरासत में ले लिया गया।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की से अपने होटल में बलात्कार के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता को सोमवार ( 3 मार्च ) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस मामले की जानकारी खुद पुलिस ने दी है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी नेता ने कथित तौर पर दो आरोपियों को अपने होटल में आश्रय दिया और एक कमरा भी उपलब्ध कराया। आरोपियों ने पिछले साल एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न किया था।
ये भी खबर पढ़ें... BF ने दोस्तों से कराया गैंगरेप... नाबालिग के सुसाइड नोट से कांपी रूह
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने एक साल पहले लड़की के साथ बलात्कार किया था। प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ शनिवार को आरोपी रोहित साहू और विशाल साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक साल पहले दोनों ने उसे जबरन संजू यादव के होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं और पैसे के लिए उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।
ये भी खबर पढ़ें... 5 साल की बच्ची से रेप फिर मर्डर... PORN VIDEO दिखाकर किया दुष्कर्म
इसके बाद से दोनों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। टीकमगढ़ पुलिस के मुताबिक, दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण), 366 (अवैध शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रेरित करना) और 384 (जबरन वसूली) के साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
thesootr links
बीजेपी ने दिखाया बाहर का रास्ता
टीकमगढ़ बीजेपी जिला इकाई प्रमुख सरोज राजपूत ने नेता संजू यादव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है और मीडिया में एक बयान भी जारी किया गया है। बताया गया कि टीकमगढ़ सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने संजू यादव को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया था। हालांकि सांसद प्रतिनिधि की सूची जारी होने के एक सप्ताह बाद ही उन्होंने सभी सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को रद्द कर दिया था। वहीं इस मामले पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज शर्मा ने कहा कि संजू यादव को सोमवार दोपहर सिविल लाइंस क्षेत्र से हिरासत में लिया गया, जब वह अपने होटल की ओर जा रहा था। उन्होंने कहा कि पुलिस यौन उत्पीड़न को छिपाने और दोनों आरोपियों को अपने होटल में कमरा उपलब्ध कराने में संजू यादव की भूमिका की जांच कर रही है।
एक साल पहले का है मामला
ये भी खबर पढ़ें... 5 साल की बच्ची से रेप फिर मर्डर... PORN VIDEO दिखाकर किया दुष्कर्म
इन धाराओं में मामला दर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari