मैगी बनाकर खाई, फिर 30 लाख का माल समेटकर भाग निकले चोर
Pratibha ranaa | Aug 27, 2024, 09:36 IST
मैगी बनाकर खाई, फिर 25 लाख का माल समेटकर भाग निकले चोर
तिलक मार्ग पर किराना व्यापारी के घर में चोरों ने 30 लाख की चोरी की ( RAJGARH UNIQUE THIEF )। चोरों ने 30 घंटे तक घर में रहकर किचन में मैगी भी बनाई।
राजगढ़ के तिलक मार्ग पर एक अनोखी चोरी ( RAJGARH UNIQUE THIEF ) की घटना हुई, जोकि अब पूरे जिले भर में चर्चा में है। चोर यहां आराम से चोरी तो करके गए ही, लेकिन अपनी फेवरेट मैगी भी बनाकर खाकर गए... और तो और झूठे बर्तन तक रसोई में छोड़ गए। किराना व्यापारी अपने परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर गया था। इस दौरान पीछे से चोर 30 लाख का माल समेटकर भाग निकले।
दरअसल तिलक मार्ग पर स्थित एक किराना व्यापारी विनोद गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर, व्यापारी के घर से नकद, सोना और चांदी उड़ाकर भाग निकले। चोरों ने चोरी करने से पहले लगभग 30 घंटे तक घर में मेहमान की तरह समय बिताया और किचन में मैगी भी बनाई और खाई।
ये खबर भी पढ़िए...मैगी खाकर सोए युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुसे थे। उन्होंने घर के सभी सामान को बिखेरकर लॉकर की चाबियां ढूंढी और लॉकर खोलकर नकदी और ज्वेलरी चुरा ली। जिन लॉकर की चाबियां नहीं मिलीं, उन्हें चोर नहीं खोल पाए। चोरी की गई संपत्ति में करीब 3 लाख रुपए नकद, 30 तोला सोना और 1 किलो चांदी की ज्वेलरी शामिल है, यानी कुल मिलाकर लगभग 30 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
पूरा परिवार पिछले 4-5 दिनों के लिए तीर्थ यात्रा पर गया था। जब वह यात्रा कर वापस लौटे तो घर में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। इस दौरान घर की लाइट लगभग 30 घंटे तक बंद रही और फिर ऑटोमैटिक तरीके से चालू हो गई। कैमरे की 30 घंटे की रिकॉर्डिंग भी गायब है, जिससे स्पष्ट है कि चोरी की वारदात इसी समय के दौरान हुई है। चोरों इन 30 घंटे के दौरान किचन में भी गए। उन्होंने वहां मैगी भी बनाई।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
चोरी से पहले घर में बनाई मैगी
ये खबर भी पढ़िए...मैगी खाकर सोए युवक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
मकान में बिखरा था सारा सामान
तीर्थयात्रा पर गया परिवार
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava