चुनावी आचरणः आचार संहिता लगने के बाद क्या होगा, किन पाबंदियों का राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों को करना होगा पालन

The Sootr | Oct 09, 2023, 24:00 IST
Share
चुनावी आचरणः आचार संहिता लगने के बाद क्या होगा, किन पाबंदियों का राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों को करना होगा पालन
चुनावी आचरणः आचार संहिता लगने के बाद क्या होगा, किन पाबंदियों का राजनीतिक दलों और सरकारी अधिकारियों को करना होगा पालन

आज मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है

BHOPAL. आज मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। चुनाव आयोग आज दोपहर 12 बजे प्रेस कांफ्रेस आयोजित करने जा रहा है। जिस दौरान चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि किसी भी राज्य में चुनाव या लोकसभा चुनाव से पहले एक अधिसूचना जारी की जाती है, जिसे आदर्श आचार संहिता कहा जाता है। यहां सवाल यह है कि आखिर चुनाव आचार संहिता लगने के बाद क्या होता है। यहां हम आपको बताएंगे कि आचार संहिता लगने के बाद क्या होगा।

अब यह होगाः

  • चुनाव आदर्श आचार संहिता में राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों के सामान्य आचरण के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
  • चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही राज्य सरकारों और प्रशासन पर कई तरह की पाबंदियां लग जाती हैं।
  • सभी शासकीय कर्मचारी चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक निर्वाचन आयोग के तहत आ जाते हैं।
  • आदर्श आचार संहिता में सत्ताधारी दल के लिए कुछ खास गाइडलाइंस दी जाती हैं।
  • सत्ताधारी दल सरकारी मशीनरी और सुविधाओं का इस्तेमाल चुनाव के लिए नहीं कर सकता।
  • मंत्रियों और अन्य अधिकारियों द्वारा नई योजनाओं आदि का ऐलान नहीं किया जा सकता।
  • मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकारी दौरे में चुनाव प्रचार करने की मनाही होती है।
ये पाबंदियां भी रहेंगीः

  • सत्ताधारी दल सरकारी राशि का इस्तेमाल कर विज्ञापन जारी करने में नहीं कर सकता।
  • कोई भी दल या नेता चुनाव प्रचार के दौरान किसी की निजी जिंदगी का जिक्र नहीं कर सकता।
  • चुनाव प्रचार के दौरान सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली कोई बात नहीं की जा सकती।
  • कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या पुलिस अधिकारी-कर्मचारी किसी राजनीतिक पार्टी का पक्ष नहीं ले सकता। यदि कोई ऐसा करता है चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है।
किस तरह होगा चुनाव प्रचारः

  • चुनावी सभाओं में अनुशासन और शिष्टाचार बानाए रखने और जुलूस निकालने के लिए भी गाइडलाइंस बनाई गई हैं।
  • किसी प्रत्याशी या दल को जुलूस निकालने, रैली या बैठक के लिए निर्वाचन आयोग से इजाजत लेनी पड़ती है और इसकी जानकारी संबंधित थाने में देनी होती है।
  • हैलीपैड, मीटिंग ग्राउंड, सरकारी बंगले, सरकारी गेस्ट हाउस जैसी सार्वजनिक स्थलों पर किसी दल विशेष के प्रत्याशी का कब्जा नहीं होना चाहिए।
Tags:
  • Assembly elections 2023
  • विधानसभा चुनाव 2023
  • Election code of conduct
  • चुनाव आचार संहिता
  • आचार संहिता क्यों लगती है?
  • what will happen in the Code of Conduct
  • what can the parties do
  • Model Code of Conduct
  • why is the Code of Conduct imposed?
  • आचार संहिता में क्या-क्या होगा
  • आचार संहिता पार्टियां क्या-क्या कर सकती हैं
  • आदर्श आचार संहिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज