टमाटर के दाम ने लगाया शतक, आलू, प्याज और हरा धना भी महंगा

Ravi Singh | Jul 06, 2024, 23:42 IST
Share
ि
ि

बारिश का सीजन आते ही आम आदमी की जेब ढीली होने लगी है। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महीने भर पहले 25 से 40 रुपए किलो बिकने वाला टमाटर 80-100 रुपए किलो बिक रहा है।

बारिश के बाद जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, दूसरी तरफ जेब का बोझ बढ़ सकता है। भारी बारिश में आम जनता को महंगाई का करंट फिर लगने वाला है। आलू, प्याज और टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं। खुदरा मार्केट में महंगााई की पिच पर टमाटर शतक लग दी है। देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर के दाम 100 रुपए हो गए हैं।

रूला रहा प्याज

टमाटर से पहले आलू और प्याज के भाव बढ़ गए थे। बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी अब बिना प्याज-टमाटर की सब्जी खाने मजबूर है। 6 जुलाई 2024 को देशभर में प्याज की रिटेल कीमत 45 से 50 रुपए है। जबकि पिछले महीने यानी जून में एक किलो प्याज की कीमत 32 रुपए था। ऐसे में एक महीने के अंदर प्याज की कीमतों में 31.09 फीसदी का उछाल आ गया है। पिछले साल की तुलना करें, तो प्याज की कीमतों में 69.57 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

आलू के भाव भी बढ़े

आलू की बात करें, तो 6 जुलाई 2024 को आलू के रिटेल रेट 40 रुपए है। 3 जून 2024 को आलू के दाम 29 रुपए किलो थे। पिछले महीने की तुलना में आलू की कीमतों में 15.3 फीसदी का उछाल आ गया है। जबकि पिछले साल की तुलना में आलू के दामों में 50.78 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।

महंगी हुईं सब्जियां

बारिश का मौसम शुरु होते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। टमाटर 80 से 100 रुपए किलो, हरी धनिया 200 रुपए किलो, मेथी 80 रुपए किलो, आलू 30-40 रुपए, भिंडी और करेला 40 से 60 रुपए किलो बिक रहे हैं। बीते महीने भर पहले इन सब्जियों के दाम आधे थे, लेकिन बारिश शुरु होते ही इन सब्जियों के दाम आम आदमी की जेब ढीली करने लगे हैं। अगस्त में नई फसल आने के बाद टमाटर के दामों में राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

दो लेडी कांस्टेबल लापता : युद्ध कौशल और बॉर्डर क्रॉस करने में माहिर, नेपाल-बांग्लादेश भागने की योजना

महंगाई का कारण

भारी बारिश के कारण कई जगह सब्जियां और फल खराब हो रहे हैं तो कई जगह यातायात प्रभावित होने के कारण सब्जियां पहुंच नहीं पा रही है। जिसके कारण सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।

15 दिन में सब्जी के भाव पहुंचे दुगने से ज्यादा

सब्जी पहले आज के दाम

  • भिंडी 20 से 40 60 से 80 रुपए
  • आलू 20 से 25 30 से 40 रुपए
  • शिमला मिर्च 30 से 40 120 से ज्यादा
  • प्याज 15 से 25 40 से 50 रुपए
  • खीरा 25 से 30 50 से 60 रुपए
  • टमाटर 25 से 40 90 से 100 रुपए
  • मिर्च 40 से 50 60 से 80 रुपए
  • पत्ता गोभी 10 से 20 30 से 60 रुपए
  • कद्दू 10 से 20 40 से ज्यादा
  • करेला 30 से 40 70 से 80 रुपए
  • लौकी 20 से 25 40 से 60 रुपए

thesootr links

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • टमाटर के दाम
  • मंहगाई
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • सब्जी महंगी
  • vegetables
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा