Train Stoppage : सिंगरौली के बरगवां रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी ये आठ ट्रेन

Jitendra Shrivastava | Aug 26, 2024, 20:36 IST
Share
thesootr
thesootr

रेलवे प्रशासन ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के यात्रियों के लिए खुशखबरी दी है। इसमें बरगवां रेलवे स्टेशन के लिए 6 माह का पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। यहां 2 मिनट के लिए 8 रेलगाड़ियों को रोकने का निर्णय लिया गया है...

Train Stoppage : रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं को बढ़ाते हुए पश्चिम मध्य रेल से गुजरने जाने वाली आठ रेलगाड़ियों को बरगवां स्टेशन पर रोकने का निर्णय लिया है। ये गाड़ियां 27 अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक चलने वाले पायलेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत रोकी जाएंगी। यात्रियों की पर्याप्त संख्या मिलने के आधार पर इनका स्टॉपेज आगे बढ़ाने पर विचार बाद में किया जाएगा। रुकने वाली ट्रेनों में अहमदाबाद-कोलकाता-अहमदाबाद, कोलकाता-मदार जंक्शन-कोलकाता, संतरागाछी-अजमेर-संतरागाछी और हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं।

बरगवां स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों की जानकारी...

  1. गाड़ी संख्या 19413 अहमदाबाद-कोलकातार एक्सप्रेस बरगवां में 29 अगस्त से 28 फरवरी 2025 तक आगमन 20:18 और प्रस्थान रात 20:20 बजे रहेगा।

  2. गाड़ी संख्या 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस बरगवां में 01 सितम्बर से 28 फरवरी 2025 तक आगमन सुबह 05:46 और प्रस्थान 05:48 बजे रहेगा।

  3. गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार जंक्शन एक्सप्रेस बरगवां में 30 अगस्त से 28 फरवरी 2025 तक आगमन सुबह 05:46 और प्रस्थान 05:48 बजे रहेगा।

  4. गाड़ी संख्या 19608 मदार जंक्शन-कोलकाता एक्सप्रेस बरगवां में 28 अगस्त से 26 फरवरी 2025 तक आगमन रात 20:18 और प्रस्थान 20:20 बजे रहेगा।

  5. गाड़ी संख्या 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस बरगवां में 31 अगस्त से 28 फरवरी 2025 तक आगमन सुबह 05:46 और प्रस्थान 05:48 बजे रहेगा।

  6. गाड़ी संख्या 18010 अजमेर-संतरागाछी एक्सप्रेस बरगवां में 2 सितम्बर से 01 मार्च 2025 तक आगमन रात 20:18 और प्रस्थान 20:20 बजे रहेगा।

  7. गाड़ी संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस बरगवां में 27 अगस्त से 26 फरवरी 2025 तक आगमन सुबह 05:46 और प्रस्थान 05:48 बजे रहेगा।

  8. गाड़ी संख्या 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस बरगवां में 28 अगस्त से 27 फरवरी 2025 तक आगमन रात 20:18 और प्रस्थान 20:20 बजे रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • West Central Railway
  • पश्चिम मध्य रेल
  • Train Stoppage
  • बरगवां स्टेशन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच