नए साल में रेलवे का नया टाइम टेबल लागू , कई ट्रेनों का बदला समय

thesootr Desk | Jan 01, 2025, 13:51 IST
Share
trains time table Changed
trains time table Changed

नए साल में रेलवे की नई समय सारणी को जारी कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भोपाल मंडल से निकलने वाली कुछ खास ट्रेनों के ठहराव को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

नए साल में रेलवे की नई समय सारणी को जारी कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए भोपाल मंडल से निकलने वाली कुछ खास ट्रेनों के ठहराव को बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई समय सारणी के मुताबिक, स्टेशनों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान होने में भी परिवर्तन होगा। जिसके बाद अधिकतर ट्रेनों की गति बढ़ने से यात्रियों के समय में भी बचत होगी।

इस बदलाव को रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए किया है। आज यानिकि 1 जनवरी 2025 से भोपाल मंडल प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव को 5 मिनट से 10 मिनट किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन का ये निर्णय यात्रियों को यात्रा के लिए सहुलियत प्रदान करेगा।

ट्रेनों के ठहराव की लिस्ट

  • गाड़ी नंबर 14319 इंदौर-बरेली साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 22468 गांधी नगर कैपिटल – वाराणसी एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 19306 कामाख्‍या-डॉ. अम्‍बेडकर नगर एक्‍सप्रेस का बीना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 12181 जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 12182 अजमेर–जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस का गुना स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
  • गाड़ी नंबर 12627 बैंगलोर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस का भोपाल स्टेशन पर ठहराव समय 5 मिनट से बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया गया है।
वहीं रेलवे यात्रियों से अपील की गई कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए 1 जनवरी 2025 से लागू की गई लिस्ट की जानकारी संबंधित स्टेशन, रेल हेल्प लाइन नंबर 139 या फिर ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर यात्रा के लिए जा रहे हैं तो उसकी योजना बनाएं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • Bhopal
  • RAILWAY
  • ट्रेन
  • रेलवे
  • रेलवे प्रशासन
  • बीना स्टेशन
  • भोपाल मंडल
  • भोपाल जंक्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज