भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए, एमपी में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

Vikram Jain | Jan 05, 2024, 24:00 IST
Share
भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए, एमपी में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट
भोपाल और इंदौर के कलेक्टर बदले गए, एमपी में 7 IAS अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

भोपाल और इंदौर के कलेक्टर समेत 7 अधिकारियों का तबादला।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में अधिकारियों का तबादला लगातार जारी हैं। मोहन सरकार ने एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कलेक्टर समेत कई अधिकारियों का तबादला किया है। अब भोपाल और इंदौर के कलेक्टर को इधर से उधर किया है। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया गया है। इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी. को प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। इधर प्रबंध संचालक मप्र पर्यटन विकास निगम की जिम्मेदारी देख रहे कौशलेंद्र विक्रम सिंह भोपाल कलेक्टर बनाया गया है। प्रदेश शासन ने नवीन पदस्थापना का आदेश शुक्रवार को जारी किया है।

सीएम की संभागीय बैठक से पहले रीवा कमिश्नर को हटाया

जारी आदेश के मुताबिक रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी को हटाते हुए उन्हे सामान्य प्रशासन विभाग भेजा है। सुचारी की स्थान पर आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा गोपाल चंद्र डाड को रीवा संभागायुक्त बनाया गया है। बता दें कि सीएम डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रीवा के दौरे पर हैं। वे संभागीय बैठक करने वाले हैं। इससे पहले ही रीवा संभाग आयुक्त का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव संजय गुप्ता अब श्रम आयुक्त होंगे। श्रम आयुक्त रहे श्रीकांत बनोठ आयुक्त, नगर एवं ग्राम निवेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। अभी तक उनके पास श्रम आयुक्त के साथ नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार था।

WhatsApp Image 2024-01-05 at 16.31.04.jpeg
WhatsApp Image 2024-01-05 at 16.31.04.jpeg

इंदौर कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह

इंदौर कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह देवास और उज्जैन कलेक्टर रह चुके हैं। आशीष सिंह इंदौर व उज्जैन नगर निगम आयुक्त के रूप में काम चुके हैं। उनके कार्यकाल में ही इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण में देशभर में नंबर वन आया था। अब सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के विकास कार्यों और इंदौर-उज्जैन के बीच सिंहस्थ के चलते होने वाले कामों को देखते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय से चर्चा कर आशीष सिंह के नाम पर मुहर लगाई है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर कलेक्टर बनाए गए आशीष सिंह, विकास कार्यों को देखते हुए सीएम ने विजयवर्गीय से चर्चा कर लगाई मुहर

वहीं भोपाल कलेक्टर बनाए गए कौशलेंद्र विक्रम सिंह को 9 महीने शिवराज सरकार में भोपाल कलेक्टर बनाया गया था, लेकिन 24 घंटे में उनका तबादला आदेश बदल दिया गया था। तब ग्वालियर से हटाए गए कौशलेंद्र विक्रम को तब पर्यटन निगम का प्रबंध संचालक (एमडी) बनाया गया और आशीष सिंह भोपाल कलेक्टर बने थे।

WhatsApp Image 2024-01-05 at 16.31.39.jpeg
WhatsApp Image 2024-01-05 at 16.31.39.jpeg

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • transfer of officers in MP
  • transfer of Bhopal Collector
  • IAS officer Ilaiah Raja T.
  • IAS officer Kaushalendra Vikram Singh
  • एमपी में अधिकारियों का तबादला
  • भोपाल कलेक्टर का ट्रांसफर
  • IAS अधिकारी इलैया राजा टी.
  • IAS अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई