मध्यप्रदेश में नई तबादला नीति लागू: सीएम की अनुमति के बिना नहीं होंगे ट्रांसफर

Rohit Sahu | May 04, 2025, 07:54 IST
Share
MP Transfer policy
MP Transfer policy

मध्यप्रदेश की नई ट्रांसफर नीति 2025 में कलेक्टरों को अधिक अधिकार मिले हैं। अब मंत्री की सहमति से ही ट्रांसफर संभव हो सकेंगे। कलेक्टरों को इससे राहत मिली है।

MP Transfer Policy 2025: कैबिनेट से मंजूरी के चार दिन बाद, मध्यप्रदेश सरकार ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात 12:05 बजे राज्य की नई तबादला नीति (Transfer Policy) लागू कर दी। यह नीति 1 अप्रैल 2024 से 30 अप्रैल 2025 के बीच किए गए सभी तबादलों पर लागू होगी। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का ट्रांसफर मुख्यमंत्री की अनुमति (Chief Minister’s Approval) के बिना नहीं किया जा सकेगा।

देर रात जारी हुए आदेश

29 अप्रैल को कैबिनेट बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी नहीं किए थे। अंततः सप्ताहांत की रात को सरकार ने आदेश जारी कर दिए, जो सभी विभागों पर लागू होंगे। नीति में साफ किया गया है कि राज्य और जिला स्तर पर तबादलों के लिए एक समान नियम लागू होंगे और इनका पालन अनिवार्य होगा।
यहां पढ़ें ट्रांसफर नीति का आदेश



नई ट्रांसफर नीति 2025 की प्रमुख बातें

कलेक्टर को अब ये अधिकार

कलेक्टर अब अपने जिले में ज्वाइंट कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अतिरिक्त तहसीलदार का तबादला कर सकेंगे। बशर्ते उन्होंने प्रभारी मंत्री से पूर्व चर्चा कर सहमति प्राप्त कर ली हो।

यह भी पढ़ें...लापरवाह अधिकारियों पर CM मोहन यादव की नजर तेज, दिव्यांग पेंशन रोकने वाले अफसर की वेतन वृद्धि रोकी

60 हजार से अधिक कर्मचारियों के तबादले संभव

प्रदेश में 6.06 लाख नियमित कर्मचारी (Regular Employees) कार्यरत हैं। नीति के अनुसार, अधिकतम 10% तबादले (Transfers) किए जा सकते हैं। इसका मतलब है कि 30 मई 2025 तक 60 हजार से अधिक कर्मचारियों का ट्रांसफर हो सकता है।

नई तबादला नीति की 3 अहम बातें

विभागीय नीति संभव, लेकिन GAD के तहत हर विभाग अपनी जरूरत के अनुसार अलग ट्रांसफर नीति बना सकता है, लेकिन उसे सामान्य प्रशासन विभाग (General Administration Department) की गाइडलाइन का पालन करना होगा।

यह भी पढ़ें...रुक गए तबादले! मंत्रियों की इस डिमांड से अटकी है एमपी की ट्रांसफर पॉलिसी

सीएम की समन्वय से होंगे विशेष तबादले

अगर कोई ट्रांसफर GAD की नीति से बाहर जाकर किया जाता है, तो उसके लिए मुख्यमंत्री के समन्वय में आदेश प्राप्त करना अनिवार्य होगा। प्रभारी मंत्री की मंजूरी से जिले के भीतर तबादला हो सकेंगे। जिला संवर्ग के कर्मचारियों और राज्य संवर्ग के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का जिले के भीतर तबादला कलेक्टर और प्रभारी मंत्री की अनुमति से किया जाएगा।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

transfer policy in MP | MP News

Tags:
  • MP News
  • transfer
  • ट्रांसफर
  • transfer policy in MP
  • कलेक्टर
  • Transfer Policy
  • कैबिनेट
  • mp transfer policy 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें

By Aman Vaishnav, CHAKRESH

देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल

By

उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा

By

राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा