परिवहन विभाग का नया नोटिफिकेशन, अब आवेदकों को RC और लाइसेंस कार्ड के लिए नहीं जाना पड़ेगा RTO, जानें क्यों?
Raj Singh | Oct 04, 2024, 08:07 IST
the sootr
परिवहन विभाग ने नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार आवेदकों को अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से लाइसेंस और आरसी कार्ड नहीं मिलेगा। अब वे इसे बाहर से प्रिंट करवा सकते हैं।
परिवहन विभाग ( transport department ) ने एक नई अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार आवेदकों को अब क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ( Regional Transport Office ) से लाइसेंस और आरसी कार्ड नहीं मिलेंगे। कहा गया है कि अब से आरसी कार्ड और लाइसेंस कार्ड ऑनलाइन प्रिंट किए जा सकेंगे, यह कार्ड वैध रहेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान और केरल परिवहन विभाग भी ऐसी पहल कर चुके हैं।
गौरतलब है कि 30 सितंबर को परिवहन विभाग के साथ काम करने वाली स्मार्ट चिप कंपनी ( Smart Chip Company ) का अनुबंध खत्म हो गया था। इस कंपनी के कर्मचारी लाइसेंस शाखा में फोटो खींचने के साथ ही फोटो भी छापने का काम करते थे। इनके जाने के बाद आवेदकों को लगातार कार्ड नहीं मिल पा रहे थे, जिसका अब परिवहन विभाग ने समाधान निकाल लिया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब कार्ड को ऑनलाइन पीडीएफ ( online pdf ) से भी प्रिंट किया जा सकेगा, लेकिन विभाग की ओर से यह सुविधा नहीं दी जाएगी। अगर आपको कार्ड चाहिए तो आप बाहर से प्रिंट करवा सकते हैं।
अगर परिवहन विभाग भविष्य में किसी प्रिंटिंग कंपनी से अनुबंध करता है तो आवेदकों को यह सुविधा फिर दी जा सकेगी। विदिशा आरटीओ गिरिजेश वर्मा ( Vidisha RTO Girijesh Verma ) के अनुसार ऑनलाइन लाइसेंस और आरसी पहले भी मान्य थे और अब भी मान्य हैं। दरअसल, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में गुरुवार को लाइसेंस आवेदकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, खासकर उन लोगों को जो अपने लाइसेंस की फोटो खिंचवाने आए थे।
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में पहली बार निजी स्कूल का संचालन करेंगे DEO, बच्ची से रेप मामले में बंद स्कूल फिर खुलेगा
वहीं मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग ( Transport Department Madhya Pradesh ) के साथ काम करने वाली स्मार्ट चिप कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि विभाग के इस फैसले से हम 400 से ज्यादा लोग बेरोजगार हो गए हैं। स्मार्ट चिप कंपनी के मध्य प्रदेश में कुल 428 कर्मचारी हैं। ये अलग-अलग आरटीओ में काम कर रहे हैं।
राजधानी भोपाल में हर दिन 250 से 350 आवेदक परमानेंट लाइसेंस और लाइसेंस रिन्युअल के लिए आते हैं। नए और नवीनीकरण सहित 1000 से अधिक आरसी कार्ड छापे जाते हैं। इस संबंध में भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा ( RTO Jitendra Sharma ) ने बताया कि आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, अब से आवेदक अपनी आरसी और पीडीएफ ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, यह सभी जगह मान्य होगी।
स्मार्ट चिप कंपनी का क्या था काम?
परिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो अब कार्ड को ऑनलाइन पीडीएफ ( online pdf ) से भी प्रिंट किया जा सकेगा, लेकिन विभाग की ओर से यह सुविधा नहीं दी जाएगी। अगर आपको कार्ड चाहिए तो आप बाहर से प्रिंट करवा सकते हैं।
आवेदकों को हो रही थी परेशानी
ये भी खबर पढ़िए... भोपाल में पहली बार निजी स्कूल का संचालन करेंगे DEO, बच्ची से रेप मामले में बंद स्कूल फिर खुलेगा
स्मार्ट चिप कंपनी ने क्या कहा?
भोपाल में यह रहती है स्थिति
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta