इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन 30 सितंबर को, CM आएंगे; एक ट्रेन में 900 यात्री कर सकेंगे सफर, ड्राइवरलैस भी चल सकेगी

BP Shrivastava | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन 30 सितंबर को, CM आएंगे; एक ट्रेन में 900 यात्री कर सकेंगे सफर, ड्राइवरलैस भी चल सकेगी
इंदौर में मेट्रो का ट्रायल रन 30 सितंबर को, CM आएंगे; एक ट्रेन में 900 यात्री कर सकेंगे सफर, ड्राइवरलैस भी चल सकेगी

इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 30 सितंबर की शाम चार बजे यह ट्रायल रन होगा।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में 30 सितंबर की शाम चार बजे यह ट्रायल रन होगा। वहीं भोपाल में यह ट्रायल रन 3 अक्टूबर को होगा। मप्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने बुधवार को इंदौर में यह जानकारी दी। वह यहां ट्रायल रन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए हुए थे। किराए को लेकर कहा कि किराया सब्सिडाइज किया जाता है, अभी यात्री ऑपरेशन में समय है तो इसे बाद में करेंगे, किराया ऐसा रखेंगे जो यात्री वहन कर सकेंगे।

इंदौर में 6 किमी का ट्रायल रन

सिंह ने बताया कि इंदौर में ट्रायल रन का मार्ग करीब छह किमी होगा। उन्होंने कहा कि इंदौर में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर, बापट चौराहा होते हुए रेडिसन तक यात्री मार्ग को अगले साल तक हम यात्री मूवमेंट के लिए तैयार कर लेंगे। वहीं साल 2026 तक पूरा सर्कल तैयार कर लिया जाएगा। हमारे सभी काम समय पर चल रहे हैं। एक अंडरग्राउंट रूट के लिए भी काम होगा इसके लिए आचार संहिता के पहले टेंडर जारी करने के प्रयास हो रहे हैं।

25 ट्रेन आएंगी, सात लाख यात्री कर सकेंगे हर दिन में सफर

एमडी सिंह ने कहा कि जब यह पूरा सर्कल तैयार हो जाएगा, साल 2026 तक, तब एक दिन में मेट्रो से सात लाख यात्री तक सफर कर सकेंगे। एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। एक कोच में सिटिंग और खड़े होने वाले यात्रियों की संख्या के हिसाब से 300 यात्री आ सकेंगे।

हाईक्वालिटी के कोच, ड्राइवरलैस भी चल सकेंगे

एमडी ने बताया मेट्रो की सिग्निलिंग से लेकर हर स्तर पर हाई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है जो कई देशों में उपयोग में आई है। इंदौर में इस तरह के कोच है कि इन्हें ड्राइवरलैस भी कंट्रोल रूम से संचालित किया जा सकता है। हालांकि हम अभी इसे ड्राइवर के साथ ही चलाएंगे, आने वाले सालों में इस पर भी विचार किया जाएगा कि इन्हें ड्राइवरलैस चलाया जाए।

भोपाल के लिए यह तैयारी

भोपाल की तैयारियों पर कहा कि वहां तीन अक्टूबर को करीब पांच किमी के रूट पर ट्रायल रन होगा। अप्रैल-मई 2024 तक वहां सात किमी के सुभाष चंद्र स्टेशन से एम्स तक हबीबगंज होते हुए रूट पर यात्रियों का मूवमेंट शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Trial run of metro train in Indore on 30th September
  • CM Shivraj Singh Chauhan will be in metro train trial
  • Metro train trial run in Bhopal on 3rd October
  • इंदौर में मेट्रो ट्रेन का ट्रायल रन 30 सितंबर को
  • सीएम शिवराज सिंह चौहान मेट्रो ट्रेन ट्रायल में रहेंगे
  • भोपाल में मेट्रो ट्रेन ट्रायल रन 3 अक्टूबर को
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई