एमपी में ट्राइबल प्राइड डे मनाएगी बीजेपी, राष्ट्रीय पर्व का देगी दर्जा
BHOPAL. जनजाति गौरव दिवस (Tribal Pride Day) को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक हुई। इसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य के सभी जिलों में जनजाति गौरव दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं, उन्होंने भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व का दर्जा देने की भी बात कही है।
राजनीति और नादानी से पैदा होते हैं व्यवधान- सीएम मोहन यादव
ये खबर भी पढ़िए...सिंहस्थ 2028: जानें महाकाल की नगरी उज्जैन सदियों पहले क्यों कहलाती थी अवंतिका नगरी
जनजातीय अंचलों में होंगे भव्य आयोजन
सीएम ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती इस बार प्रदेशभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। जनजातीय बहुल जिलों के लिए सरकार ने विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसका मुख्य कार्यक्रम जबलपुर में आयोजित होगा। वहीं, दूसरा बड़ा आयोजन अलीराजपुर में होगा। इसके अलावा, हर जिले में स्थानीय जनजातीय नेताओं और जनता की भागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...7 और घोड़ों की मौत, हाईकोर्ट ने सचिन तिवारी को हलफनामा देने का दिया आदेश
जनजाति गौरव दिवस की खबर को एक नजर में समझें...
|
लाड़ली बहनों को सीएम देंगे 30वीं किस्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे उच्च शिक्षा मंत्री थे, तब रानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती को पाठ्यक्रम में शामिल कराया गया था। उन्होंने बताया कि भगोरिया पर्व को राष्ट्रीय पर्व बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
उन्होंने आगे कहा कि 12 नवंबर को सिवनी जिले से लाड़ली बहना योजना की राशि वितरण की शुरुआत की जाएगी। ताकि नारी सशक्तिकरण के साथ जनजाति गौरव दिवस का शुभारंभ हो सके।
कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाएगी सरकार
सीएम मोहन यादव ने कहा कि मंत्री विजय शाह, सांसद और विधायक इस कार्यक्रम को भव्य और दिव्य रूप देने के लिए सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि जनजातीय संस्कृति, बलिदान और सम्मान का पुनरुत्थान है।