जिम बेल्ट से हुई थी ट्विशा शर्मा की हत्या? एम्स रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Aman Vaishnav | Jul 13, 2026, 10:13 IST
Share
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस

मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 11 पेज की फोरेंसिक रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। रिपोर्ट में जिम बेल्ट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा 12 मई की रात अपने ससुराल में मृत मिली थीं।
  • मायके पक्ष ने शुरू से हत्या की आशंका जताई थी।
  • पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठने के बाद दोबारा जांच हुई।
  • दिल्ली एम्स के मेडिकल बोर्ड ने 11 पेज की फोरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी है।
  • ट्विशा की सास और पति फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत की जांच नए मोड़ पर पहुंच गई है। दिल्ली से आई एक फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस केस से जुड़े कई अहम सुराग दिए हैं। यह रिपोर्ट अब जांच एजेंसी के पास है। पूरा मामला अब कोर्ट की निगरानी में आगे बढ़ रहा है।

bhopal-retired-judge-house-theft-case-2026-07-12-13-09-13
bhopal-retired-judge-house-theft-case-2026-07-12-13-09-13

भोपाल में पूर्व जज के घर 1 करोड़ की चोरी, एयरफोर्स अफसर बेटे का दावा

12 मई की वो रात

बता दें कि 12 मई की रात में बागमुगलिया स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा मृत हालत में मिली थीं। यह खबर सामने आते ही परिवार में हड़कंप मच गया था। मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और हत्या का आरोप लगाया। शुरुआती जांच में कई सवाल खड़े हुए।

मायके पक्ष को ट्विशा की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं हुआ। परिवार ने इसे लेकर सवाल उठाए। मामला जल्द ही मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया इसके बाद कोर्ट ने इस पर संज्ञान लिया।

दोबारा जांच का फैसला

हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोबारा पोस्टमार्टम कराने का रास्ता खुला। इसके लिए दिल्ली एम्स की विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया। टीम ने बारीकी से जांच की। इसके बाद पूरा मामला सीबीआई को सौंप दिया गया।

क्या कहती है फोरेंसिक रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार एम्स के मेडिकल बोर्ड ने अपनी 11 पेज की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। एक प्रति मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी भेजी गई है।

बताया जा रहा है कि रिपोर्ट में एक अहम बिंदु का जिक्र है। घटनास्थल से बरामद जिम बेल्ट और ट्विशा की गर्दन पर मिले निशान में वैज्ञानिक समानता पाई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार जिम बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू की भी पुष्टि हुई है। यह जांच का एक अहम सुराग माना जा रहा है। हालांकि पूरी रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। जांच एजेंसी और कोर्ट के पास ही इसकी प्रति है।

पिता की नाराजगी, कोर्ट जाने की तैयारी

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा को अब तक रिपोर्ट नहीं मिली है। इससे वे नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक वे रिपोर्ट के लिए कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

सास-पति न्यायिक हिरासत में

वहीं ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनके साथ ट्विशा के पति समर्थ भी हिरासत में हैं। दोनों की गिरफ्तारी के बाद से मामला लगातार सुर्खियों में है। अब तक इस मामले में किसी भी आरोप की अदालत में पुष्टि नहीं हुई है।

कल होगी कोर्ट में पेशी

मंगलवार 14 जुलाई को गिरिबाला और समर्थ की कोर्ट में पेशी होनी है। इस पेशी पर सबकी निगाहें टिकी हैं। सीबीआई की रिपोर्ट के बाद यह सुनवाई और अहम मानी जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई इसी पर निर्भर करेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

ट्विशा शर्मा केस: पिता ने लीगल एड के वकीलों पर लगाए आरोप, वकील को बताया समर्थ का दोस्त

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: सीबीआई की जांच हुई तेज, गर्भपात करने वाली डॉक्टर से की पूछताछ

ट्विशा शर्मा मर्डर केस, दोबारा सीबीआई के घेरे में आ सकते हैं गिरिबाला और समर्थ!

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • दिल्ली एम्स
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  • ट्विशा शर्मा सुसाइड केस
  • ट्विशा शर्मा मर्डर केस
  • पूर्व जज गिरिबाला सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि