इंदौर नगर निगम के दो दर्जन अधिकारियों पर सालों से पदस्थ होने के आरोप, चुनाव के पहले हटाने के लिए आयोग को लिखा पत्र

The Sootr | Oct 02, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर नगर निगम के दो दर्जन अधिकारियों पर सालों से पदस्थ होने के आरोप, चुनाव के पहले हटाने के लिए आयोग को लिखा पत्र
इंदौर नगर निगम के दो दर्जन अधिकारियों पर सालों से पदस्थ होने के आरोप, चुनाव के पहले हटाने के लिए आयोग को लिखा पत्र

इंदौर के नगर निगम से दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत हुई है, शिकायत कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने की है

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर के नगर निगम से दो दर्जन से ज्यादा अधिकारियों को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत हुई है। शिकायत कांग्रेस के पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने की है। इन अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव की खातिर ट्रांसफर करने की मांग की गई है। शिकायत में है कि यह अधिकारी सत्ताधारी दल की नजदीकी के चलते लंबे समय से विविध मलाईदार पदों पर हैं और यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो यह उन नेताओं को चुनाव में फायदा पहुंचाएंगे। आयोग की ग्रीवेनस सेल में यह शिकायत ऑनलाइन दर्ज हुई है।

शिकायत में यह लिखा है-

इंदौर जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01, 02, 03, 04, 05, की सम्पूर्ण परिसीमा में इंदौर नगर निगम के वार्ड समाहित है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 01 में वार्ड क्रमांक 01 से 17, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 में वार्ड क्रमांक 18 से 36, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 03 में वार्ड क्रमांक 54 से 64, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04 में वार्ड क्रमांक 65 से 73 तथा 82 से 85 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 में वार्ड क्रमांक 37 से 54 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक राऊ में वार्ड क्रमांक 74 से 81 समाहित। विधानसभा एक से राउ तक नगर निगम में ऐसे कई लोकसेवक सालों से पदस्थ है, जो 20-20 सालों से पदस्थ है।

इन अधिकारियों के शिकायत में नाम-

  • अभय राजनगावांकर अपर-आयुक्त नगर निगम इंदौर
  • लता अग्रवाल उपायुत नगर निगम इंदौर
  • धनीराम लोधी अधीक्षण यंत्री नगर निगम इंदौर
  • दिलीप सिंह चौहान अधीक्षण यंत्री नगर निगम इंदौर
  • सुनील गुप्ता अधीक्षण यंत्री नगर निगम इंदौर
  • नरेश जायसवाल सहायक यंत्री नगर निगम इंदौर
  • अनूप गोयल नगर नियोजक नगर निगम इंदौर
  • महेश शर्मा अधीक्षण यंत्री नगर निगम इंदौर
  • गजल खन्ना भवन अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • देवकीनंदन वर्मा भवन अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • विवेश जैन भवन अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • पी.एस.कुशवाह भवन अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • नागेन्द्र सिंह भदौरिया, भवन अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • अतुल रावत, सहायक राजस्व अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • अतुल मिश्रा सहायक राजस्व अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • मयंक जैन सहायक राजस्व अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • मनीष हरियाली सहायक राजस्व अधिकारी नगर निगम इंदौर
  • अवधेश जैन, सहायक यंत्री नगर निगम इंदौर
  • डॉ उपाध्याय प्रभारी स्वस्थ विभाग नगर निगम इंदौर
  • डॉ उत्तम यादव प्रभारी इंदौर
  • जी डी सुतार सहायक यंत्री नगर निगम इंदौर
  • संजीव श्रीवास्तव कार्यपालन-यंत्री नर्मदा जल-प्रदाय नगर निगम
  • पी.सी.जैन उपयंत्री (संविदा सेवा) प्रभारी कालोनी-सेल नगर निगम
क्यों की हटाने की मांग

शिकायत में है कि इन अधिकारियों की कार्यशैली से लाखों मतदाता प्रतिदिन प्रभावित होते हैं, यह भी यह लोकसेवक अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी योजनाओं के नाम पर मतदातओं को सत्तादल का प्रचार प्रसार करते दिख रहे हैं। जिसके कई ज्वलंत प्रमाण उपलब्ध है जिसे माननीयगणों के आदेश पर प्रार्थी उपलब्ध कराने को तत्पर है। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 24-06-2021 अनुसार भी उक्त उल्लेखित अधिकारी 3 वर्ष से अधिक इंदौर जिले में बने रहने की पात्रता नहीं रखते हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Indore Municipal Corporation
  • इंदौर नगर निगम
  • Madhya Pradesh Elections 2023
  • मध्यप्रदेश चुनाव 2023
  • Demand for transfer of officers in Indore
  • इंदौर में अधिकारियों को ट्रांसफर करने की मांग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच