जयस के दो गुटों ने अलग-अलग जारी की प्रत्याशियों की सूची, एक गुट पहले ही कांग्रेस से पांच टिकट ले चुका

Pratibha Rana | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
जयस के दो गुटों ने अलग-अलग जारी की प्रत्याशियों की सूची, एक गुट पहले ही कांग्रेस से पांच टिकट ले चुका
जयस के दो गुटों ने अलग-अलग जारी की प्रत्याशियों की सूची, एक गुट पहले ही कांग्रेस से पांच टिकट ले चुका

जयस यानि जय आदिवासी युवा शक्ति, गैर राजनीतिक संगठन लेकिन इस बार निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहा है।

संजय गुप्ता@ INDORE.

जयस यानि जय आदिवासी युवा शक्ति, गैर राजनीतिक संगठन लेकिन इस बार निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहा है। साल 2018 के चुनाव तक भी ठीक था, जब सभी को पता था कि जयस में कौन पदाधिकारी है। लेकिन अब जयस की बात आती है तो पूछना पड़ता है कौन सा गुट वाला जयस। इसमें एक कांग्रेस के साथ हो गया है और कांग्रेस ने इन्हें पांच टिकट देकर मप्र में अपने साथ साधा है। वहीं दो अन्य गुट है, जिन्होंने प्रत्याशियों की अलग-अलग सूची जारी कर दी। इस तरह तीन गुट तो सीधे तौर पर सामने है।

जयस के कौन-कौन से 3 गुट

1- जयस का पहला गुट डॉ. हीरालाल अलावा का है जो मनावर से कांग्रेस के टिकट पर 2018 में विधायक चुने गए और फिर से उन्हे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वह जयस के राष्ट्रीय संरक्षक थे और अब उनकी प्रोफाइल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लिखा जा चुका है।

2- जयस का दूसरा गुट- इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर लोकेश मुजाल्दा है। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष रामदेव काकोडिया के साथ नारीशक्ति राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कले, जयस राष्ट्रीय प्रवलक्ता अनिल कटारा है। इनका दफ्तर इंदौर में आईटी पार्क चौराहे पर हाल ही में खोला गया है। मुजाल्दा का खुद का पता स्नेह नगर बड़वानी में हैं। राष्ट्रीय संरक्षक विक्रम अछालिया है, जो मप्र के प्रभारी मुकेश रावत है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारी नियुक्त है।

3- जयस का तीसरा गुट- इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष तो नहीं लेकिन मप्र के प्रदेशाध्यक्ष अंतिम मुजाल्दा है। चुनाव समिति के अध्यक्ष बाला मौरी है और इनका कार्यालय मालवीय नगर भोपाल के पते पर हैं।

हर गुट के अलग-अलग प्रत्याशी

कांग्रेस के साथ वाला अलावा गुट को पांच टिकट

विधायक डॉ. अलावा के इस गुट के पांच लोगों को कांग्रेस ने समायोजित किया है। इसमें मनावर से खुद डॉ. अलावा प्रत्याशी बने हैं तो, बागली से गोपाल भौंसले, रतलाम ग्रामीण से लक्ष्मण डिंडोरे, सेंधवा से मोंटू सोलंकी और घोंडाडोंगरी विधानसभा से राहुल उईके को प्रत्याशी बनाया गया है।

लोकेश मुजाल्दा और अछालिया गुट से 11 प्रत्याशी घोषित

दूसरा गुट लोकेश मुजाल्दा और अछालिया का है। इस गुट से अभी तक दो सूची से 11 प्रत्याशी घोषित हुए हैं। इसमें यह नाम है। इनका मुख्य फोकस मालवा-निमाड़ की आदिवासी आरक्षित और आदिवासी बाहुल्य सीट है।

यह 20 से ज्यादा प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं और फोकस चिन्हित आट-दस सीटों पर अधिक रहेगा।

  • 134 टिमरनी- जयकुमार उईके
  • 175 मांधाता- राहुल चंदेल
  • 181 भीकनगांव- सुरेश मुजाल्दे
  • 182 बड़वाह- लखन आरवे
  • 186 भगवानपुरा- मोहन किराड़े
  • 193 झाबुआ- अमरसिंह भाबोर
  • 200 धरमपुरी- भानु गिरवाल
  • 191 अलीराजपुर- नवल मंडलोई
  • 194 थांदला- माजू सिंह डामोर
  • 195 पेटलावद- बालूसिंह गामड़
  • 196 सरदारपुर- राजेंद्र गामड़
अंतिम मुजाल्दा वाले तीसरे गुट से 29 प्रत्याशी घोषित-

जयस के तीसरे गुट अंतिम मुजाल्दा ने भी अभी तक दो सूची जारी कर 29 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं और यह अभी 40 से 45 कुल प्रत्याशी घोषित करने की बात कह रहे हैं।

  • 31 राघौगढ़- मर्दनसिंह भील
  • 67 रामपुर बघेलान- रामकृष्ण कोल
  • 88 पुष्पराजगढ़- अनमोल परते
  • 103 शाहपुरा- संजीव मरावी
  • 105 बिछिया- सुनील उईके
  • 119 नरसिंहगढ़- दुर्गाप्रसाद भीलाला
  • 120 तेंदूखेड़ा- रामकृष्ण गोंड
  • 129 मुलतई- गुडडु आरके
  • 130 आमला- राकेश माले
  • 131 बैतूल- महेश शाह उइके
  • 132 घोड़ाडोंगरी- स्मिता राजा धुर्वे
  • 133 भैंसदेही- संदीप धुर्वे
  • 134 टिमरनी- रमेश मस्कोले
  • 135 हरदा- राजेश कर्मा
  • 136 सिवनी मालवा- योगेश साहू
  • 138 सोहागपुर- गणेश अहिरवार
  • 139 पिपरिया- धनसिंह अहिरवार
  • 167 शाजापुर- सुनील भीलाला
  • 174 बागली- सूरज डावर
  • 175 मांधाता- राहुल चंदेलकर
  • 179 नेपानगर- नंदकिशोर डोंडी
  • 178 हरसूद- महेंद्र बड़ाई
  • 181 भगवानपुरा- कालू खोड़े
  • 182 बड़वाह-लखन आर्वे
  • 185 खरगोन- बीरबल भालके
  • 186 भीकनगांव- मोहन पटेल
  • 188 राजपुर- सुनील सोलंकी
  • 195 पेटलावद- प्रेम भूरिया
  • 200 धरमपुरी- भानु गिरवाल
Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • मप्र विधानसभा चुनाव 2023
  • MP Assembly Elections 2023
  • how many factions of Jais
  • factions released list of different candidates
  • जयस के कितने गुट
  • गुटों ने जारी की अलग अलग प्रत्याशियों की सूची
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज