सरकारी स्कूल में 600 छात्रों पर दो टीचर, बारिश में भीगते छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन
Sandeep Kumar | Jul 23, 2024, 22:21 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-23T213825.482
नाराज छात्राओं द्वारा कराड़िया ताल आलोट बरखेड़ा मुख्य मार्ग पर बारिश में भीगते हुए चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों के साथ क्षेत्र के जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
आमीन हुसैन@ RATLAM. रतलाम जिले के आलोट के कराड़िया गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग नींद मे सोया हुआ है। क्षेत्र के जनपद सदस्य ने ग्रामीणों और स्कूल के छात्रों के साथ मिलकर शिक्षा विभाग को जगाने के लिए बारिश में भीगते हुए प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूली छात्रों के साथ ग्रामीण मौजूद रहें।
![7c611dee-d7f]()
स्कूल को खुले हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है। मगर जिले में कई स्कूलों में अभी तक कक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से चालू नहीं हुआ। इसकी वजह है स्कूल में शिक्षकों की कमी, जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। बात करते हैं रतलाम जिले के आलोट नगर से 20 किलोमीटर दूर शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कराड़िया गांव की, जहां पर करीब 600 छात्रों के बीच मात्र दो अध्यापक होने से अभी तक कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। जिससे नाराज छात्राओं द्वारा कराड़िया ताल आलोट बरखेड़ा मुख्य मार्ग पर बारिश में भीगते हुए चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों के साथ क्षेत्र के जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
बारिश में भीगते हुए छात्रों के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों को समझाइए दी। साथ छात्रों की मांगों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग को उचित कार्रवाई के लिए सूचित किया।
मामले में आलोट एसडीएम सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शासन का पोर्टल बंद है। जैसे ही पोर्टल शुरू होता है। शिक्षकों की नियुक्ति हो पाएगी।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
7c611dee-d7f
स्कूल में शिक्षकों की कमी
सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसलीदार
क्या बोले एसडीएम सुनील ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman