इंदौर से दुबई जा रहे हो तो दिखाना होगा रिटर्न का भी टिकट, UAE सरकार की नई शर्त, पर्याप्त बैलेंस भी जरूरी

Pratibha ranaa | Jun 06, 2024, 13:48 IST
Share
Tourist visa
Tourist visa

मध्य प्रदेश के इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से दुबई-शारजाह जाने के लिए नई शर्त रख दी गई है। यह फैसला UAE सरकार ने लिया है। यानी अब रवाना होते समय ही वापसी के लिए भी रिटर्न टिकट कराना पड़ेगा।

संजय गुप्ता@ INDORE.

मप्र के इकलौते इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर से दुबई- शारजाह ( Dubai-Sharjah flight )की फ्लाइट जाती है, लेकिन अब UAE सरकार ( UAE government big decision ) ने यात्रियों के लिए नई शर्त रख दी है। शर्त ये है कि उन्हें वापस लौटने का रिटर्न टिकट भी दिखाना होगा। यह गाइड लाइन टूरिस्ट वीजा पर जाने वालों के लिए है। यानी यदि आप एयरपोर्ट पर रिटर्न का कन्फर्म टिकट नहीं दिखाते हैं तो इंदौर एयरपोर्ट से ही वापस लौटा दिया जाएगा। एयर लाइंस कंपनियों को इस बारे में सख्ती से पेश आने के लिए कहा गया है। ( Indore International Airport new condition )

यूएई सरकार की गाइडलाइन- पर्याप्त पैसा, बैलेंस भी जरूरी

  • यात्री के पास रवानगी के दिन से कम से कम 6 महीने की वैधता का पासपोर्ट जरूरी
  • रवाना होते समय ही एयरपोर्ट पर वापसी का कन्फर्म रिटर्न टिकट बताना भी अनिवार्य
  • रुकने के लिए किसी भी होटल की बुकिंग पहले से बताना पड़ेगा
  • यूएई में खर्च करने के लिए पर्याप्त पैसा या क्रेडिट कार्ड हो

अवैध आने वालों पर सख्ती कर रही यूएई

एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि शारजाह, दुबई में अवैध रूप से रहने वालों पर सरकार ने सख्ती कर दी है। अभी टूरिस्ट वीजा सिर्फ 5 से 6 हजार रुपए में बन जाता है। भारत से काम करने के लिए वहां जाने वाले अधिकतर यात्री टूरिस्ट वीजा पर ही जाते हैं। फिर वहीं अवैध रूप से रुककर काम करते रहते हैं। मध्य प्रदेश के ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस गाइडलाइन का असर सामान्य पर्यटकों पर नहीं पड़ेगा। सामान्य पर्यटक तय शर्तों का पहले से ही पालन करते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर- कटनी में खदान कारोबारियों में गैंगवार, पुलिस की भूमिका पर सवाल

वैध वीजा मिलना यूएई में आसान नहीं

संयुक्त अरब अमीरात के शहरों दुबई- शारजाह में काम करने के लिए कोई भी जा सकता है, लेकिन इसके लिए वैध वर्क वीजा होना जरूरी है। यह तभी मिलता है, जब वहां का कोई नियोक्ता आपको नौकरी पर पहले रखे और अपॉइंटमेंट लेटर भी दे। साथ ही मेडिकल फिटनैस, अच्छे आचरण का प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, बैंक स्टेटमेंट और मार्कशीट्स जैसे कई दस्तावेज जमा करना होते हैं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Tourist visa
  • UAE government big decision
  • Dubai-Sharjah flight
  • टूरिस्ट वीजा
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट इंदौर
  • दुबई-शारजाह जाने की नई शर्त
  • UAE सरकार का बड़ा फैसला
  • Indore International Airport new condition
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती