यूका कचरा 27 फरवरी से जलना लगभग तय, सुप्रीम कोर्ट में टल गई सुनवाई

Sanjay Gupta | Feb 24, 2025, 12:06 IST
Share
superme court
superme court

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका लगी है। समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार 24 फरवरी को सुनवाई होनी थी।

यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका लगी है। समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार 24 फरवरी को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई टल गई। अब याचिकाकर्ता ने इसमें जल्द सुनवाई के लिए लिस्टिंग पर लाने का आवेदन किया है। यदि जल्द लिस्टिंग पर आकर हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे नहीं हुआ तो फिर हाईकोर्ट के ताजा आदेश के तहत 27 फरवरी से पीथमपुर में कचरा जलना तय है।

इसलिए टली सुनवाई

जस्टिस बीआर गवई इस केस को सुन रहे हैं, लेकिन सोमवार को वह अवकाश पर थे इसके चलते सुनवाई नहीं हुई। इसके पहले बीते सोमवार को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अधिवक्ता डॉक्टर सर्वम रितम खरे ने बताया इस केस (एसएलपी 3661/2025) में हाईकोर्ट जबलपुर के उस आदेश को चैलेंज किया गया है जिसमें यूका का कचरा पीथमपुर में निपटान का आदेश दिया हुआ है। इस पर रोक की मांग की गई है। अब हम जल्द इसमें लिस्टिंग के लिए आवेदन कर रहे हैं।
ये भी खबर पढ़िए... पीथमपुर में 27 फरवरी से जलेगा जहरीला यूका कचरा, दस मीट्रिक टन से होगा ट्रायल

उधर, हाईकोर्ट में यह हो चुके आदेश

उधर, हाईकोर्ट द्वारा 18 फरवरी को सुनवाई के दौरान सीधे कचरा जलाने की तारीख तय की जा चुकी है। हाईकोर्ट के आदेश के तहत 10 मीट्रिक टन कचरा 27 फरवरी से चलेगा, फिर 4 मार्च से अगला 10 मीट्रिक टन कचरा और फिर 10 मार्च से 10 मीट्रिक टन कचरा और ट्रायल रन में जलेगा। इस तरह कुल 30 मीट्रिक टन कचरे का ट्रायल रन होगा और इसकी रिपोर्ट 27 मार्च को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। यदि बीच में कचरा जलाने के दौरान शासन पक्ष को कुछ लगता है तो वह हाईकोर्ट में पहले भी जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन
  • SC
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पीथमपुर
  • यूनियन कार्बाइड फैक्टरी
  • यूनियन कार्बाइड का कचरा
  • यूका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई