MP में गजब की हेराफेरी, नकली सोने देकर बैंक से निकाले करोड़ों रुपए

Dablu Kumar | Aug 24, 2025, 10:44 IST
Share
bhopal uco bank
bhopal uco bank

यूको बैंक भोपाल की चार शाखाओं से करीब 25 करोड़ रुपए का लोन लिया गया, जिसमें गिरवी रखे गए सोने को नकली बताया गया। सीबीआई ने इस धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यूको बैंक की चार शाखाओं से बड़ा हेरफेर का मामला सामने आया है। इन ब्रांचों में नकली सोने के बदले करीब 25 करोड़ रुपए का लोन पास कराया गया है। इस मामले में सीबीआई ने 9 मई को एफआईआर दर्ज की थी, जबकि यह शिकायत मार्च 2025 में मिली थी। एफआईआर में बैंक के लिए लिस्टेड शहर की तीन वैल्यूअर फर्म्स और उसके मालिकों को नामजद किया गया है। इसके अलावा मामले में बैंक के अन्य कर्मचारियों को भी संदेह के तौर पर रखा गया है। जांच जारी है। फिलहाल यह समाने आया है कि इन वैल्यूअर फर्म्स ने 296 फर्जी गोल्ड लोन में गिरवी रखे नकली सोने को असली सोना बताया है। साथ ही, इसका सर्टिफिकेट भी जारी किया और इसी को आधार बनाकर लोन भी पास किया गया है।

क्या है मामला?

सीबीआई के अनुसार, यूको बैंक की 4 शाखाओं से 296 गोल्ड लोन का मामला सामने आया है। इन लोन के लिए गिरवी रखे गए सोने को असली बताकर उसे लोन के लिए मंजूरी दी गई। सीबीआई ने मार्च 2025 में शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की। इस घटना में कुछ अज्ञात बैंक कर्मचारियों की भी भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
यूको बैंक की यह 4 शाखाएं भोपाल में मौजूद हैं। इन शाखाओं ने फर्जी तरीके से गोल्ड लोन जारी किया। बैंक शाखाओं ने गोल्ड लोन को मंजूरी दी, उन्हें वैल्यूअर फर्म्स के सर्टिफिकेट पर आधारित किया गया। लेकिन, जांच में पाया गया कि इन फर्म्स ने असली सोने के बजाय नकली सोने को असली बताकर लोन मंजूरी को पूरा किया। सीबीआई ने गोल्ड लोन की पूरी प्रक्रिया को भी धोखाधड़ी का हिस्सा बना दिया। यह धोखाधड़ी करीब 25 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। सीबीआई ने अब तक तीन फर्म्स और उनके मालिकों को नामजद किया है। ये भी पढ़िए... सीएम मोहन यादव आज भोपाल में लघु उद्योग भवन का करेंगे लोकार्पण, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

यूको बैंक के भोपाल डीजीएम का बयान

इस मामले में यूको बैंक के भोपाल डीजीएम लोकेश कुमार का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यूको बैंक की 4 ब्रांचों से गोल्ड लोन के मामले में सीबीआई ने शिकायत दर्ज की है। मामला गंभीर है। जब जिम्मेदारी तय होगी, तब संबंधित आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी। ये भी पढ़िए... MP News: एक डिनर मीटिंग जिसने तय की एमपी की सियासत... दिग्विजय सिंह ने बताई कमलनाथ सरकार गिरने की पूरी कहानी

FAQ

  1. यूको बैंक भोपाल में नकली सोने से लोन लेने के मामले में क्या हुआ है?
    यूको बैंक भोपाल की चार शाखाओं से करीब ₹25 करोड़ का लोन लिया गया, जिसमें गिरवी रखे गए सोने को फर्जी बताया गया। सीबीआई ने इस धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है।
  2. फर्जी गोल्ड लोन के मामले में किसकी भूमिका है?
    तीन वैल्यूअर फर्म्स और उनके मालिकों को आरोपी बनाकर जांच की जा रही है। इसके अलावा, कुछ बैंक कर्मचारियों को भी संदिग्ध के घेरे में रखा गया है।
  3. भोपाल यूको बैंक मामले पर सीबीआई क्या कार्रवाई कर रहा है?
    यूको बैंक मामले में सीबीआई को शिकायत दी थी। बैंक अधिकारी ने कहा है कि जब जिम्मेदारी तय होगी, तो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी। सीबीआई इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧 👩 नकली सोना असली लोन | बैंक लोन | बैंक लोन घोटाला | MP News | नकली सोना देकर लोन लिया

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • नकली सोना असली लोन
  • यूको बैंक
  • बैंक लोन
  • नकली सोना देकर लोन लिया
  • बैंक लोन घोटाला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा