युगांडा की पीएम रोबिना नब्बान्जा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को दिया मठ बनाने का निमंत्रण

Sandeep Kumar | Aug 19, 2025, 17:48 IST
Share
pandit-dheerendra-shastri
Photograph: (thesootr)

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने युगांडा दौरे के दौरान भारतीय संस्कृति और हनुमंत कथा का प्रचार किया। उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान वहां की प्रधानमंत्री ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मठ बनाने की योजना पर चर्चा की।

नीरज सोनी @ छतरपुर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हाल ही में युगांडा का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने प्रवासी भारतीयों को हनुमंत कथा सुनाई, जिससे वहां के लोग भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म से जुड़ने का अवसर प्राप्त कर सकें। युगांडा में पंडित शास्त्री का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस यात्रा के दौरान उन्होंने युगांडा की प्रधानमंत्री रोबिना नब्बान्जा से भी मुलाकात की।

a5d0b008-237
a5d0b008-237


बागेश्वर धाम के मठ का निर्माण

युगांडा की प्रधानमंत्री ने पंडित शास्त्री से युगांडा में एक मठ बनाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम की गतिविधियों में गरीब बेटियों के विवाह, प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा और कैंसर अस्पताल का निर्माण शामिल है।

इन जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्रधानमंत्री ने शास्त्री जी की सराहना की और यह भी बताया कि युगांडा में बागेश्वर धाम का एक मठ बनाना उनके देश के लिए गर्व की बात होगी। पंडित शास्त्री ने प्रधानमंत्री को बागेश्वर धाम आने का निमंत्रण दिया, जहां वे भारतीय संस्कृति की गहरी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें...पति-पत्नी के रिश्ते पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- सात वचन खो चुके मजबूती, समझदारी को दें महत्व

f8ae6d67-a9e
f8ae6d67-a9e


भारतीय जीवनशैली और सनातन का महत्व

पंडित शास्त्री ने अपने प्रवचन में भारतीय जीवनशैली और सनातन धर्म की महानता को बताया। उनका कहना था कि “विश्व शांति के लिए भारतीय जीवनशैली और सनातन धर्म का मार्ग सबसे उत्तम है।” उन्होंने कहा कि एक सनातनी व्यक्ति ही संपूर्ण विश्व को अपना परिवार मानते हुए सभी के कल्याण की कामना करता है। बागेश्वर धाम इस तरह के कार्यों का समर्थन करता है और विश्वभर में फैले ऐसे महान कार्यों को सम्मान देता है।

ये भी पढ़ें...पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, प्रेमानंद महाराज का विरोध केवल षड़यंत्र, जानें और क्या बोले

1ad51d50-9a8
1ad51d50-9a8


स्वतंत्रता दिवस पर शास्त्री जी का संबोधन

15 अगस्त को पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने युगांडा स्थित इंडिया हाउस में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारत की संस्कृति और सेना की वीरता पर चर्चा की। उन्होंने कहा, "भारत 'वसुधैव कुटुंबकम्' की भावना पर चलता है और जब जरूरत पड़ती है, तो हमारी सेना किसी को सुधारने के लिए भी घर में घुसकर जवाब देने की क्षमता रखती है।"

ये भी पढ़ें...बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री हिन्दू बेटियों से क्यों बोले- काली बनो या दुर्गा... लेकिन ये मत बनो

ये भी पढ़ें...कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर लगे गंभीर आरोप, LU के प्रोफेसर बोले- धर्म की आड़ में करते हैं महिलाओं की तस्करी

4fd643a5-27a
4fd643a5-27a


पंडित धीरेंद्र शास्त्री की अगली यात्रा

युगांडा से लौटने के बाद पंडित शास्त्री 24 अगस्त तक बागेश्वर धाम में रहेंगे। इसके बाद 25 से 28 अगस्त तक वे मुंबई में रहेंगे, जहां वे और अधिक जनकल्याणकारी कार्यों को बढ़ावा देंगे।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • कैंसर अस्पताल
  • युगांडा
  • मठ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा