Ujjain : यूनिफॉर्म और किताब वालों से सांठगांठ करने वाले स्कूलों पर 2-2 लाख का जुर्माना
Marut raj | Apr 18, 2024, 21:24 IST
Ujjain Collector has imposed fine on private schools द सूत्र
उज्जैन कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 प्राइवेट स्कूलों पर जुर्माना लगाया है। जुर्माना जमा करने की स्लिप जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस में देनी होगी।
Ujjain Collector has imposed fine on private schools
भोपाल. स्कूल संचालकों को यूनिफॉर्म और कॉपी-किताब वालों से सांठगांठ करना महंगा पड़ गया है। उज्जैन कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 प्राइवेट स्कूलों पर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इन निजी स्कूलों के संचालक- प्राचार्य से सात दिन के अंदर जुर्माने की राशि सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए कहा गया है। इसकी रसीद जिला शिक्षा अधिकारी ऑफिस में जमा कराने के लिए कहा गया है।
कलेक्टर ने स्कूलों में बच्चों से की थी बात
कलेक्टर सिंह ने बताया कि जांच टीम ने स्कूल में जाकर बच्चों से बात की जिस पर टीम को बच्चो ने बताया था की स्कूल से तय दुकान से किताब और यूनिफॉर्म खरीदने के लिए कहा गया था। दुकानदार के साथ सांठगांठ सामने आने के बाद इन स्कूलों पर कार्रवाई की गई है।
इन स्कूलों पर जुर्माना-
कलेक्टर सिंह के आदेश पर निजी स्कूलों का गठित उड़नदस्तों के द्वारा निजी स्कूलों में सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल देवास रोड, क्रिस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल मालनवासा, निर्मला कॉन्वेंट स्कूल प्रेम नगर देवास रोड, सेंट पाल कॉन्वेंट हाई स्कूल पंचक्रोशी मार्ग आगर रोड, ऑक्सफोर्ड जुनियर कॉलेज उज्जैन, सेंट थॉमस स्कूल पंवासा मक्सी रोड, कार्मल कॉन्वेंट चक कमेड़ तहसील घट्टिया, सेंट थॉमस स्कूल बड़नगर, मास्टर माइंड इंटरनेशनल स्कूल तराना, दिनाह कॉन्वेंट स्कूल तराना, जीनदत्ता इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन नारायणा तहसील महिदपुर, एमपीएस अकेडमी महिदपुर, इम्पीरियल इंटरनेशनल स्कूल खाचरौद तथा सेंट मार्टिन स्कूल बड़नगर पर कार्रवाई कर 2-2 लाख रुपए का जुर्माना किया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman