भारी बारिश से महाकाल मंदिर की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
Sandeep Kumar | Sept 27, 2024, 19:55 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-27T194732.375
उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल लाया गया है जहां पर इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर तेज बारिश के चलते महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं मलबे में अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गई है। वहीं रेस्क्यू टीम राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है। बता दें कि उज्जैन में तेज बारिश लगातार जारी है। इससे रेस्क्यू में परेशानी आ रही है।
घटना की एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भारी बारिश हो रही थी, और हम छाता लेकर गेट नंबर चार के गेट पर खड़े हुए थे। तभी अचानक दीवार गिर गई, जिससे दो महिला और एक बच्चा दीवार के नीचे दब गया था। दीवार गिरने के कारण और कितने श्रद्धालु घायल हुए, इसकी जानकारी महिला को नहीं थी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचकर बचाव काम शुरू कर दिया है, लेकिन बारिश होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन करने में दिक्कत आ रही है। अब भी मलबे में कई श्रद्धालुओं के दबे होने की सूचना है। घटना के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज बारिश होने के कारण अचानक दीवार गिर गई, जिसमें कुछ लोग दब गए। अधिकांश घायल महाकाल मंदिर के सामने पूजा की सामग्री बेचने वाले हैं।
महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिरने से जिन दो लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान फरीन पति आजाद राठौर और अजय पिता ओमनाथ योगी के रुप में हुई है। वहीं घायल शारदा बाई और रूही उम्र को बॉम्बे हॉस्पिटल इंदौर रेफर किया गया है।
मृतक के परिजनों को
उज्जैन में दीवार गिरने से मरने वाले और घायल हुए लोगों को मध्य प्रदेश सरकार ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। सीएम मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए इस घटना पर दुख जताया हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने का ऐलान किया हैं।
![WhatsApp Image 2024-09-27 at 22.07.28]()
उज्जैन से इस वक्त की बड़ी खबर
➡भारी बारिश से महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, मलबे में 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका
➡मंदिर के 4 नबंर गेट के पास बनी दीवार ढही#Ujjain #Mahakaleshwar #BreakingNews #MPNews #TheSootr https://t.co/Vsg2hEDWqc pic.twitter.com/NYRuCnSsnb
— TheSootr (@TheSootr) September 27, 2024
कई लोग खड़े थे दीवार के किनारे
बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी
मरने वालों की हुई पहचान
मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का ऐलान
WhatsApp Image 2024-09-27 at 22.07.28
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari