उज्जैन में जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार, दूसरी जाति में शादी करने पर नाराज था परिवार

Aman Vaishnav | Jul 29, 2026, 11:07 IST
Share
उज्जैन में जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार
लड़की की गरिमा को देखते हुए इमेज को ब्लर किया गया

उज्जैन के खाचरौद में एक 18 साल की लड़की ने जूसरी जाति में शादी कर ली। इससे नाराज होकर परिवार ने जीवित बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर दिया।

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरौद नगर में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां नर्सिंग मंदिर इलाके में एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार (उज्जैन में अंतिम संस्कार) कर दिया।

जानकारी के अनुसार बेटी ने कुछ समय पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। यह विवाह जूसरी जाति (अंतरजातीय विवाह) के युवक से हुआ। घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

नाराज परिवार ने बेटी से हर तरह का सामाजिक संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद बेटी की तस्वीर जलाकर पारंपरिक रीति रिवाज से उसका प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस दौरान समाज के कई लोग भी वहां मौजूद रहे।

7195860b-a15
7195860b-a15

बेटी है मेकअप आर्टिस्ट

परिवार के मुताबिक बेटी की उम्र करीब 18 साल 2 महीने है। वो पेशे से मेकअप आर्टिस्ट है। परिवार का कहना है कि बेटी ने खुद अपनी मर्जी से यह विवाह किया।

घर वालों ने बताया कि उन्होंने बेटी को समझाने की पूरी कोशिश की थी। इसके बाद भी बेटी अपने फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद परिवार ने उसे परिवार से बेदखल घोषित कर दिया।

मामला थाने तक पहुंचा

यह मामला सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहा। बेटी के पिता और दोनों भाई उसे मनाने पुलिस थाने भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने बेटी को घर लौटने के लिए समझाने की कोशिश की।

हैरानी की बात तो यह है कि थाने में बेटी ने अपने माता पिता और भाइयों को पहचानने से ही इनकार कर दिया। परिवार का कहना है कि इसी घटना के बाद उन्होंने यह कड़ा कदम उठाने का फैसला किया।

khachrod-news2-821042
khachrod-news2-821042

रीति रिवाज से तोड़े रिश्ते

परिजन के मुताबिक बेटी के थाने वाले रवैये के बाद उन्होंने रीति रिवाज के अनुसार उससे सारे रिश्ते खत्म करने का निर्णय लिया। इसके तहत बेटी की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान गोरनी सहित अन्य पारंपरिक रस्में भी पूरी की गईं। परिवार के इस फैसले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। इलाके में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

भावुक दिखे पिता और भाई

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पिता और दोनों भाई काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि बेटी का पालन पोषण उन्होंने बड़े स्नेह और संघर्ष से किया था। जिंदा बेटी का पिंडदान

परिवार का कहना था कि बेटी के फैसले के बाद अब दोनों तरफ से कोई रिश्ता नहीं बचा है। उनका यह भी कहना था कि भावनात्मक पीड़ा के बाद परिवार को यह कठिन फैसला लेना पड़ा।

25a28eba-336
25a28eba-336

ये खबरें भी पढ़िए...

जिसे मरा समझ कर सालों तक किया पिंडदान, अचानक लौट आई सामने

मिठाई लेने गया पति, इतने में दुल्हन गहने लेकर फरार, 5 दिन पहले हुई थी शादी

शादी के एक दिन पहले मुस्लिम युवक के साथ दुल्हन के गहने लेकर फुर हुई बहन

सुहागरात की रात स्पाइडर-वुमन बनी दुल्हन, छत से लगाई छलांग, गहने लेकर फरार

Tags:
  • उज्जैन
  • अंतिम संस्कार
  • जिंदा बेटी का पिंडदान
  • उज्जैन में अंतिम संस्कार
  • अंतरजातीय विवाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग