महाकाल मंदिर परिसर में उर्दू की किताब बैग में लेकर घूम रही थी महिला, बैग से निकले कई आधार कार्ड

Ravi Singh | Oct 09, 2024, 23:33 IST
Share
ujjain police
ujjain police

महाकाल लोक परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के बावजूद एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई है। महिला ने अपना नाम मंजू परमार बताया। उसके पास इस्लाम से जुड़ी सामग्री मिली है।

Ujjain : महाकाल लोक परिसर में सुरक्षा बढ़ाने के बाद भी एक संदिग्ध महिला पकड़ी गई है। महिला ने अपना नाम मंजू परमार बताया, लेकिन उसके पास से इस्लाम धर्म से जुड़ी सामग्री और कई नामों के आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस अब हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। दरअसल, आतंकी धमकियों के बाद उज्जैन महाकाल मंदिर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों ने महाकाल लोक में एक संदिग्ध महिला को पकड़ा।

पुलिस को गुमराह किया

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध महिला से पूछताछ के दौरान उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर महाकाल थाने ले जाया गया। उसके पास से कई आधार कार्ड बरामद हुए हैं। इसमें मंजू परमार, रुखसार, शिफा शेख राजस्थान, फारूक और एक अन्य नाम छपा है। महिला के पास से एक काला बैग भी बरामद हुआ है। उसी बैग में अन्य सामान मिला है। पुलिस का कहना है कि महिला कुछ भी साफ-साफ नहीं बता रही है। उसके पास ये आधार कार्ड कहां से आए और इनका उससे क्या संबंध है जैसे सवालों पर वह गुमराह कर रही है।

फर्जी नाम से यहां घूम रही थी

एएसपी नितेश भार्गव का कहना है कि महिला के पास कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, जिसमें अलग-अलग नाम दर्ज हैं। साथ ही उसके बैग से इस्लाम धर्म से जुड़ी सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस को शक है कि महिला फर्जी नाम से यहां घूम रही थी और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। उसे हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि उस महिला की पहचान और गतिविधियों की विस्तृत जांच की जाएगी। महाकाल लोक परिसर और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। संभावना है कि इस महिला के साथ और भी लोग हो सकते हैं। अगर ऐसा पाया जाता है तो अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

उर्दू में छपी किताब, स्टीकर मिले

महाकाल लोक में तलाशी के दौरान सुरक्षाकर्मियों को उसके पास उर्दू में छपी एक किताब, नारे लिखे स्टीकर, एक हिजाब और एक हैंड पर्स मिला। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि महिला के पास दस्तावेज मिले हैं, जांच और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Ujjain News
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • महाकाल लोक
  • क्राइम न्यूज
  • उज्जैन महाकाल
  • उज्जैन महाकाल न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • उज्जैन पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई