भक्तों की आस्था से खिलवाड़: महाकाल मंदिर के पास MPT के हेरिटेज होटल में मांस-मछली की दावत!

Amresh Kushwaha | Mar 05, 2026, 10:32 IST
Share
ujjain mahakal temple hotel samrat vikramaditya heritage non veg controversy
ujjain mahakal temple hotel samrat vikramaditya heritage non veg controversy

महाकाल मंदिर के पास होटल सम्राट विक्रमादित्य में मांस-मछली की दावत के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो ने प्रशासन और पर्यटन विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह भक्तों की आस्था से खिलवाड़ है? पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें...

UJJAIN. बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाबा महाकाल के मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज (महाराजवाड़ा) इन दिनों एक विवादित वीडियो को लेकर चर्चा में है।

कहा जा रहा है कि इस होटल को शुद्ध शाकाहारी घोषित किया गया था। इसके बवजूद यहां के किचन में नियमों को नजरअंदाज करते हुए मांस और मछली पकाई जा रही थी।

आस्था के केंद्र में अशुद्धता का खेल

महाकाल मंदिर के बिल्कुल समीप स्थित यह महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम (MPT) के जरिए संचालित है। शहर के सबसे महंगे होटलों में शुमार इस हेरिटेज प्रॉपर्टी के किचन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दावा है कि वीडियो में होटल का स्टाफ रात के अंधेरे में अधिकारियों और स्वयं के लिए नॉनवेज तैयार करता दिख रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में कर्मचारी स्पष्ट रूप से एक-दूसरे को मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लेने की हिदायत देते सुनाई दे रहे हैं।

b070f91a-ab6
b070f91a-ab6

सबूत छिपाने सीसीटीवी का एंगल बदला

आरोप है कि इस दावत को छिपाने के लिए बाकायदा योजना बनाई गई थी। नॉनवेज पकाते समय किचन में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों का एंगल बदल दिया गया ताकि कोई सबूत न बच सके।

हालांकि, होटल के ही कुछ जागरूक कर्मचारियों ने इस करतूत को उजागर करने वाले फुटेज और साक्ष्य जुटा लिए थे। बताया जा रहा है कि 22 फरवरी को इसकी शिकायत भोपाल स्थित मुख्यालय में की गई थी।

f4868a43-19a
f4868a43-19a

पर्यटन विभाग की छवि पर उठे सवाल

आपको बता दें कि महाराजवाड़ा स्कूल की ऐतिहासिक और जर्जर हो चुकी बिल्डिंग को करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से हेरिटेज होटल में तब्दील किया गया था। इसका उद्देश्य महाकाल आने वाले भक्तों को राजसी अनुभव देना था।

मार्च 2025 में खुद सीएम मोहन यादव ने इसका उद्घाटन किया था। महज एक साल के भीतर ही इस तरह की घटना ने पर्यटन विभाग की छवि पर कालिख पोत दी है।

जिम्मेदारी से भटके अफसर, सवालों के घेरे में भूमिका

इस पूरे मामले में होटल के लाइजिंग ऑफिसर अजय राणावत की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध मानी जा रही है। राणावत का मुख्य काम अतिथियों को महाकाल दर्शन करवाना है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में वे किचन के कामों में हस्तक्षेप करते और स्टाफ के साथ सक्रिय दिखाई दे रहे हैं।

हिंदूवादी संगठनों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि यह सीधे तौर पर करोड़ों भक्तों की आस्था के साथ विश्वासघात है। साथ ही, सांगठनों ने कहा कि दोषियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज होनी चाहिए।

aa335115-71f
aa335115-71f

वो मछली नहीं, सब्जी की कार्विंग थी- प्रबंधन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस मामले पर होटल प्रबंधक सतीश पाठक से जवाब मांगा गया, तो उन्होंने एक अजीबोगरीब तर्क दिया। पाठक का कहना है कि वीडियो में सुनाई दे रही आवाजें दरअसल वेजिटेबल कार्विंग (सब्जी पर नक्काशी) के दौरान की हैं।

हालांकि, वे इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि सब्जी काटते समय कर्मचारी मछली वाले हाथ धोने की बात क्यों कर रहे थे? फिलहाल, होटल प्रबंधन ने उल्टा शिकायत करने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ ही महाकाल थाने में शिकायत दर्ज करा दी है।

इन कर्माचारियों में प्रियंका पटेल, राकेश सेन, हरिशंकर साहू और अर्पित तिवारी शामिल है। इनपर भ्रामक जानकारी फैलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

पर्यटन विभाग की टीम जांच करने पहुंची थी उज्जैन

सतीश पाठक ने आगे बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार, 02 मार्च को पर्यटन विभाग की टीम उज्जैन पहुंची थी। टीम ने होटल में आकर जांच की, तो होटल वालों ने उन्हें बताया कि जो डिश वीडियो में दिख रही है, वो वेजिटेरियन (शाकाहारी) थी, नॉनवेज नहीं।

महाकाल मंदिर के आसपास नॉनवेज पर लगा बैन

उज्जैन नगर निगम और मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर के आसपास के इलाके को पवित्र क्षेत्र घोषित किया है। यहां नॉनवेज परोसने या बेचने पर पूरी तरह से पाबंदी है। हाल में प्रशासन ने मंदिर के मुख्य मार्गों और महाकाल लोक के पास स्थित मांस की दुकानों को हटाने के आदेश दिए थे। इन दुकानों को शहर के बाहर शिफ्ट किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य गेट और दर्शन मार्ग के आसपास मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

ये खबर भी पढ़िए...

MP News: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

उज्जैन के महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल खेलने पर लगा बैन, गर्भगृह हादसे से लिया सबक

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कैसे उठा यह मुद्दा?

उज्जैन के सेवाधाम आश्रम में 51 दिन में 11 बच्चों की मौत: हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • महाकाल मंदिर
  • बाबा महाकाल
  • उज्जैन के बाबा महाकाल
  • सीसीटीवी
  • पर्यटन विभाग
  • महाकाल दर्शन
  • मध्य प्रदेश पर्यटन निगम
  • महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग