उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड, जल्द देशभर में होगा लागू

Aman Vaishnav | Jul 03, 2026, 08:07 IST
Share
उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड
उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को मिला नेशनल गोल्ड अवार्ड

उज्जैन के महाकाल मंदिर की AI आधारित सुरक्षा प्रणाली त्रिनेत्र को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार मिला है। जयपुर में हुए राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को यह सम्मान दिया।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा प्रणाली त्रिनेत्र एआई सिस्टमको बड़ा सम्मान मिला है।
  • इसे राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक दिया गया है।
  • जयपुर में आयोजित सम्मेलन में यह पुरस्कार दिया गया है।
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आईएएस रौशन कुमार सिंह को सम्मानित किया।
  • अब यह मॉडल पूरे देश में लागू होने जा रहा है।

जयपुर सम्मेलन में मिला सम्मान

जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में दो दिवसीय 29वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सम्मेलन हुआ। सम्मेलन 1 और 2 जुलाई को आयोजित किया गया था।

पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की। सम्मेलन की थीम विकसित भारत रखी गई थी। दूसरे दिन गुरुवार, 02 जुलाई को समापन और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ था।

इसी समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को सम्मानित किया। कलेक्टर ने यह पुरस्कार उज्जैन जिले की ओर से प्राप्त किया।

b507e985-389
b507e985-389


क्या है त्रिनेत्र प्रोजेक्ट?

दरअसल त्रिनेत्र महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल रुद्रसागर एकीकृत विकास क्षेत्र में लगाई गई एआई आधारित निगरानी प्रणाली है। इसमें मंदिर परिसर में 500 से अधिक स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं।

ये कैमरे 24 घंटे मंदिर की निगरानी करते हैं। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर गर्भगृह और निकास मार्ग तक हर गतिविधि पर नजर रहती है। किसी भी संदिग्ध हरकत की स्थिति में तुरंत सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच जाते हैं।

यह प्रणाली उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत विकसित की गई है। मध्यप्रदेश में यह पहला मंदिर है जहां इतने बड़े स्तर पर एआई कैमरा नेटवर्क लगाया गया है।

Ujjain Mahakal Temple
Ujjain Mahakal Temple




दिल्ली में 13 सदस्यीय ज्यूरी के सामने प्रजेंटेशन

बता दें कि मंदिर में तकनीक के जरिए सुरक्षा मजबूत करने के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने इस प्रोजेक्ट को तैयार करवाया और दिल्ली में 13 सदस्यीय ज्यूरी के सामने इसका प्रजेंटेशन दिया था। साथ ही टीम ने खुद उज्जैन आकर पूरे सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण भी किया था।

क्यों पड़ी इसकी जरूरत ?

पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2022 में उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक का भव्य लोकार्पण किया था। इसके बाद से ही उज्जैन में आने वाले भक्तों की संख्या बहुत बढ़ गई। आज के समय में हर दिन करीब 1.5 से 2 लाख श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं।

त्योहारों और सावन के महीने में ये संख्या बढ़कर 8 से 10 लाख तक हो जाती है। इतनी भारी भीड़ को संभालना और उनकी सुरक्षा करना मंदिर प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती थी। इसी चुनौती से निपटने के लिए उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने यह सिस्टम बनाया।

Divine makeup of King Mahakal as Trinetra
Divine makeup of King Mahakal as Trinetra


अब पूरे देश में लागू होगा मॉडल

सम्मेलन में एक बड़ी घोषणा भी हुई। डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन ने बताया कि उज्जैन के त्रिनेत्र मॉडल को जल्द ही पूरे देश में लागू किया जाएगा।

इसके लिए जल्द ही एक एमओयू साइन होगा। यानी अब उज्जैन में तैयार यह स्वदेशी एआई मॉडल देश के दूसरे शहरों की सुरक्षा व्यवस्था का आधार बनेगा।

सीएम मोहन यादव ने बताई बड़ी उपलब्धि

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पुरस्कार को प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान राज्य में हो रहे तकनीकी नवाचार की पहचान है।

सम्मेलन में और क्या हुआ

वहीं सम्मेलन के दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों ने अपने-अपने ई-गवर्नेंस नवाचार भी प्रदर्शित किए। जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मॉडल पेश किए।

यह पुरस्कार सिर्फ उज्जैन के लिए नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है। महाकालेश्वर मंदिर अब धार्मिक आस्था के साथ-साथ स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पहचाना जाएगा।

FAQ

  1. त्रिनेत्र क्या है?
    त्रिनेत्र महाकालेश्वर मंदिर में लगी एआई आधारित निगरानी प्रणाली है। इसमें 500 से अधिक स्मार्ट कैमरे लगे हैं। यह मंदिर की 24 घंटे निगरानी करती है।
  2. त्रिनेत्र को कौन सा पुरस्कार मिला?
    त्रिनेत्र को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार जयपुर में हुए 29वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कलेक्टर को सम्मानित किया।

ये खबरें भी पढ़िए...

बैतूल में बनेगा देश का पहला लैंडस्केप प्रोजेक्ट, बदलेगी आदिवासियों की किस्मत

भोपाल में 15 जुलाई से शुरू होगी इलेक्ट्रिक बसें, 2 रुपए में तय होगा 1.5 KM का सफर

एमपी में जल्द बनेगा नया पुलिस भर्ती बोर्ड, ईएसबी का बोझ होगा कम!

इनके खाते में नहीं आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किश्त, एक लाख महिलाओं के कटे नाम

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • महाकालेश्वर मंदिर
  • आईएएस रौशन कुमार सिंह
  • विकसित भारत
  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
  • त्रिनेत्र एआई सिस्टम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज