महाकाल मंदिर बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र, श्रद्धालुओं की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड, दान चार गुना बढ़ा

Kaushiki | Jul 05, 2025, 12:12 IST
Share
mahakaal mandir daan
mahakaal mandir daan

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और दान का आंकड़ा 60 करोड़ रुपए को पार कर गया है। महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद, 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे।

उज्जैन का महाकाल मंदिर भारतीय धार्मिक स्थलों में प्रमुख स्थान रखता है। अब यह श्रद्धालुओं से मिलने वाले दान और पर्यटकों की संख्या के मामले में एक रिकॉर्ड बना चुका है।

महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है, जिससे मंदिर में मिलने वाले दान का आंकड़ा भी चार गुना बढ़कर 60 करोड़ रुपए से पार चला गया है।

दान में बढ़ोतरी

मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के मुताबिक, महाकाल लोक के खुलने के बाद उज्जैन में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पहले जहां मंदिर में रोजाना 40-50 हजार श्रद्धालु आते थे अब यह संख्या 1.5 से 2 लाख तक पहुंच गई है। इस बढ़ोतरी के साथ दान में भी अच्छी वृद्धि देखी गई है। 2019-20 में मंदिर को लगभग 15 करोड़ रुपए का दान मिला था, जो अब 2023-24 में 59.91 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 2024-25 के दौरान अभी तक 51.22 करोड़ रुपए का दान आ चुका है, जो दर्शाता है कि लोग श्रद्धा से अधिक दान देने के लिए उत्साहित हैं।
ये खबर भी पढ़ें... बाबा महाकाल की सवारी में दिखेगा नया रूप, हर सोमवार बदलेगी थीम, दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव

धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि

वहीं, महाकाल लोक के प्रभाव से धार्मिक पर्यटन में भी अनूठी वृद्धि हुई है। 2023 में लगभग 5.28 करोड़ रुपए लोग उज्जैन आए थे, जो 2024 में बढ़कर 7.32 करोड़ रुपए हो गए हैं।

यह 39% की वृद्धि दर्शाता है कि महाकाल लोक ने उज्जैन को धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना दिया है। पिछले दो वर्षों में 12.32 करोड़ श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे हैं, जो एक रिकॉर्ड है।

मध्यप्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक, प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थलों में 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं, जिनमें उज्जैन सबसे आगे है। यह स्थान धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इतना महत्वपूर्ण है कि यह पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। महाकाल मंदिर के विस्तार और सुंदरता ने इसे और भी आकर्षक बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...उज्जैन में 13 करोड़ की लागत से बन रहा महाकाल संस्कृति वन, 12 हेक्टेयर में लगेंगे 30 हजार पौधे

नया प्रवेश द्वार और ब्रिज का उद्घाटन

बता दें कि, महाकाल मंदिर में एक नया रूद्र सागर ब्रिज भी बनाया गया है, जिसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यह ब्रिज मानसरोवर की ओर से खोला गया है और इससे आने वाले श्रद्धालुओं को एक और आसान मार्ग मिलेगा। यह नई संरचना न केवल मंदिर के सौंदर्य को बढ़ाती है, बल्कि श्रद्धालुओं के अनुभव को भी बेहतर बनाती है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

उज्जैन के बाबा महाकाल | उज्जैन का महाकाल लोक | उज्जैन महाकाल दर्शन | idols of Mahakal Lok | Ujjain Mahakal Lok | MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन महाकाल दर्शन
  • महाकाल मंदिर
  • Mahakal Lok
  • उज्जैन
  • महाकाल
  • Ujjain Mahakal Lok
  • idols of Mahakal Lok
  • उज्जैन का महाकाल मंदिर
  • उज्जैन के बाबा महाकाल
  • उज्जैन का महाकाल लोक
  • ujjain
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज