23ccfe62-6e8
नितिन नवीन के रोड शो में उज्जैन महापौर को रथ से उतारा, कांग्रेस बोली- दलितों का अपमान करती है BJP
Amresh Kushwaha | Updated:
उज्जैन महापौर टटवाल
उज्जैन में भाजपा के रोड शो के दौरान महापौर मुकेश टटवाल को रथ से उतारे जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इसे दलित अपमान बताया, वहीं महापौर ने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भाजपा अध्यक्ष के रोड शो में उज्जैन महापौर को रथ से उतारा गया।
- महापौर मुकेश टटवाल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है।
- भाजपा के किसी पदाधिकारी ने इस मामले में कुछ नहीं कहा।
- कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने इसे दलित अपमान बताया है।
- महापौर ने कहा वे मुख्यमंत्री से भी शिकायत करेंगे।
क्या हुआ रोड शो में
रथ पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया और नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल सवार नजर आए।
महापौर का पक्ष
महापौर ने कहा कि इससे उनके सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले से स्थानीय पदाधिकारियों को पहले ही अवगत करा चुके हैं। महापौर ने यह भी कहा कि वे मुख्यमंत्री को भी इस घटना की जानकारी देंगे और शिकायत करेंगे।
कार्यक्रम प्रभारी का बयान
79b5c7ad-21c
भाजपा नेताओं की चुप्पी
कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता के मुताबिक इस घटना से भी भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता झलकती है। कांग्रेस के इस बयान के बाद यह मामला अब सिर्फ प्रशासनिक न रहकर राजनीतिक विवाद बन गया है।
भाजपा की तरफ से अभी तक कांग्रेस के इस आरोप पर कोई औपचारिक जवाब सामने नहीं आया है। स्थानीय भाजपा नेताओं की चुप्पी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।
आगे क्या होगा
ये खबरें भी पढ़िए...
मैं प्रधानमंत्री नहीं हूं, PM के जन्मदिन पर चर्चा में हैं मध्य प्रदेश के नरेंद्र मोदी
खेतों में नहीं, फाइलों में उगेगी फसल! RTI वाले अफसर बेंगलुरु में सीखेंगे प्राकृतिक खेती
खत्म होगा सालों का इंतजार! एक साल में पूरी होगी विभागीय जांच, समय पर मिलेगा प्रमोशन
जब तक नया राज्यपाल नहीं आता, तब तक मौजूदा पद पर बने रहेंगे मंगूभाई पटेल, HC ने खारिज की याचिका
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
By Jageshwar Prasad
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया
By Umeshwari Baghel
पैसों की कमी अब पढ़ाई में नहीं बनेगी बाधा: एमपी में मेधावी छात्रों की कॉलेज पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा लाभ
By Arohi Raj
Nursing Admission 2026 : छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की 6066 सीटें खाली, एडमिशन के लिए फिर खुला रास्ता, अब इन छात्रों को भी मिलेगा मौका
By Umeshwari Baghel
कांकेर में GST महिला अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर के बाहर नाली में मिले नोटों के बंडल
By Harrison Masih
चुनाव से पहले लगवाईं 50 लाइटें, हार के 3 घंटे बाद उतरवाईं; ग्रामीणों ने किया विरोध
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धान खरीदी से निवेश के दावों तक, घोषणाओं और जमीन की हकीकत के बीच उलझा छत्तीसगढ़
By Arun Tiwari