नहीं सुधर रहे SI साहब, बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का आरोप, पहले भी लाइन अटैच हो चुके

Aman Vaishnav | May 14, 2026, 11:10 IST
Share
ujjain police si suspended misbehavior female doctor
ujjain police si suspended misbehavior female doctor

उज्जैन में एक महिला डॉक्टर से बस में छेड़छाड़ के मामले में सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल सोलंकी को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोप है कि एसआई पहले भी महिलाओं से अभद्रता और अनुशासनहीनता के मामलों में फंसा रहा है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • इंदौर से नागदा जा रही बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ हुई।
  • आरोपी की पहचान सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल सोलंकी के रूप में हुई है।
  • पीड़िता ने नागदा पहुंचने के बाद लिखित में पुलिस से शिकायत की।
  • उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपी एसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया।
  • आरोपी पुलिसकर्मी पहले भी अनुशासनहीनता के मामलों में फंस चुका है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक महिला डॉक्टर ने सब इंस्पेक्टर पर बस में सफर के दौरान छेड़छाड़ और बदतमीजी करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जैसे ही यह मामला पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंचा, विभाग में खलबली मच गई। उज्जैन के एसपी ने इस मामले में बिना किसी देरी के सख्त कदम उठाए हैं एसपी ने आरोपी सब इंस्पेक्टर पर सख्त एक्शन लिया है।

बस में महिला से छेड़छाड़

दरअसल महिला डॉक्टर बस से इंदौर से नागदा जा रही थीं। उसी बस में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल सोलंकी भी सफर कर रहे थे।

SI पर आरोप है कि उन्होंने रास्ते में महिला डॉक्टर के साथ गलत व्यवहार किया। ये घटना रातड़िया इलाके के पास हुई थी। नागदा पहुंचने के बाद पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत दी और पूरी घटना की जानकारी दी।

एसआई को तुरंत किया सस्पेंड

मामले की गंभीरता को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आरोपी एसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पूरी घटना की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंपी गई है।

पुलिस अब पीड़िता के बयान के अलावा बस में मौजूद यात्रियों और बस कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है।

पहले भी रहा विवादों में

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी एसआई पहले भी विवादों में रह चुका है। महिलाओं से अभद्रता और अनुशासनहीनता की शिकायतों के कारण उसे पहले लाइन अटैच किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस विभाग पूरी घटना की जांच में लगा हुआ है।

ये खबरें भी पढ़िए... इंदौर में टैक्सी ड्राइवर के सुसाइड वीडियो मामले में SI के बाद राजेंद्र नगर TI बिरथरे लाइन अटैच साइबर ठग से डील करने वाले एसआई समेत 3 सस्पेंड, कुल 6 पर हुआ एक्शन मध्यप्रदेश न्यूज: किन्नर विवाद में पंढरीनाथ टीआई लाइन अटैच, समय पर चालान तक नहीं दे सके थाने में वर्दी वाले की गुंडागर्दी; केस पूछने गए व्यक्ति को ASI ने जड़े 20 थप्पड़
Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस विभाग
  • उज्जैन
  • सब इंस्पेक्टर
  • महिला डॉक्टर
  • महिला से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई