शिप्रा तट पर मंत्रों की जगह गूंजे अपशब्द, महाआरती के दौरान चले लात-घूंसे

Aman Vaishnav | Jul 01, 2026, 08:50 IST
Share
उज्जैन में महाआरती के दौरान चले लात-घूंसे
उज्जैन में महाआरती के दौरान चले लात-घूंसे

उज्जैन के रामघाट पर महाआरती के दौरान पुजारियों और फूल-प्रसाद विक्रेताओं के बीच झड़प हो गई। लात-घूंसे चलने से एक युवती समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • उज्जैन के शिप्रा घाट पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • महाआरती के दौरान मंत्रों की जगह अपशब्द सुनाई दिए।
  • फूल-प्रसाद विक्रेताओं और पुजारियों के बीच विवाद हुआ।
  • घटना 28 जून की शाम रामघाट पर हुई।
  • पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरती के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया। श्रद्धालु और पर्यटक हैरान होकर यह नजारा देखते रहे। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फूल-प्रसाद विक्रेता हमेशा की तरह आरती के बीच में ही सामान बेचने की जिद कर रहे थे। इससे आरती की मर्यादा भंग हो रही थी। पुजारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ।

662dc87d-acf
662dc87d-acf

किसने दर्ज कराई शिकायत

बिलोटीपुरा निवासी विकास शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में गणेश पिता शशिकांत शर्मा को चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में ममता परमार और क्षिप्रा मराठा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फरियादी ने पुलिस को बताया कि वे रामघाट पर भाई के साथ पंडिताई का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि 28 जून की शाम आरती के दौरान उक्त महिलाएं फूल-प्रसाद बेच रही थीं। मना करने पर वे उत्तेजित हो गईं और अपशब्द कहते हुए मारपीट पर उतारू हो गईं।

फरियादी के मुताबिक उनके हाथ और आंख में चोट आई है। जब उनका भाई बीच-बचाव के लिए आया तो उससे भी मारपीट की गई।

9e01a516-00d
9e01a516-00d

पुलिस ने क्या कार्रवाई की

थाना महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। मारपीट में दोनों तरफ से चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घाट पर क्यों बढ़ रही समस्या

यह पहली बार नहीं है जब घाट पर अवैध दुकानदारी को लेकर विवाद हुआ हो। घाट पर लगातार तख्त और ठेले बढ़ते जा रहे हैं। इससे आरती और धार्मिक गतिविधियों में बाधा आ रही है।

पुलिस ने पहले इस बारे में नगर निगम को पत्र भी लिखा है। घाट की सुरक्षा और वहां चल रही अवैध दुकानदारी अब गंभीर सवाल बन गई है।

एक पुजारी और दूसरा फूल-प्रसाद बेचने वाला

वहीं महाकाल थाने के टीआई गगन बादल ने बाताया कि दो पक्ष भिड़े, एक पुजारी और दूसरा फूल-प्रसाद बेचने वाला है।

टीआई ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों से एक युवती समेत चार लोग घायल हुए हैं। क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। नगर निगम को भी पत्र लिख चुके हैं कि घाट पर लगातार तख्त बढ़ते जा रहे हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश न्यूज: बेडरूम की वीडियो दूसरों को भेज रहा था! कुक मारपीट मामले पर बोले शशांक सिंह

एमपी न्यूज: पोस्टमार्टम से पहले चल पड़ी युवक की धड़कन, डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

आधी रात युवती से मिलने पहुंचा युवक, जमकर हुई पिटाई, जूतों की माला पहनाकर खंभे से बांधा

ऑफिस से बिस्किट घर ले गया चपरासी! अधिकारियों ने भ्रष्टाचारी कहकर नौकरी से निकाला

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • उज्जैन
  • महाकाल
  • महाआरती
  • शिप्रा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा