भोपाल में स्ट्रीट डॉग के हमले में बच्चे की मौत पर उमा भारती ने जताया दुख, सुरक्षा को लेकर मोहन सरकार से की ये मांग
Vikram Jain | Jan 14, 2024, 24:00 IST
भोपाल में स्ट्रीट डॉग के हमले में बच्चे की मौत पर उमा भारती ने जताया दुख, सुरक्षा को लेकर मोहन सरकार से की ये मांग
भोपाल में स्ट्रीट डॉग के हमले में बच्चे की मौत पर पूर्व सीएम उमा भारती ने दुख जताया है।
BHOPAL. भोपाल में स्ट्रीट डॉग के हमले में सात महीने के बच्चे की मौत की हृदयविदारक घटना पर पूर्व सीएम उमा भारती ने दुख जताया है। उमा भारती ने घटना की निंदा करते हुए मोहन सरकार से भोपाल सहित अन्य शहरों में श्वान अभ्यारण्य बनाने की मांग की, इस दौरान उन्होने ने डॉग लवर्स को ह्यूमन लवर बनने की भी सलाह दी।
पीड़ित परिवार से मिलकर जताया दुख
घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जताया। उमा भारती ने घटना की निंदा करते हुए डॉ. मोहन यादव की सरकार से स्ट्रीट डॉग के लिए अलग से स्वान अभयारण्य बनाने की मांग की। उमा भारती ने कहा कि कहा मासूम बच्चे को कुत्तों द्वारा मार डालने की घटना से मुझे इतनी तकलीफ हैं, क्या गुजर रही होगी उस मां के दिल पर। मैंने भी कुत्ते पाले हैं, मैं तो उन्हें कुत्ता भी नहीं कहती। मैं उन्हें भैया, बेटा, लड्डूदास कुछ भी बोलती हूं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की हम इंसानों को मर जाने दें। मेरा प्रस्ताव है श्वान अभयरण्य बना दिया जाए। भोपाल में ऐसे कई क्लस्टर बनाए जा सकते हैं।
डॉग लवर्स पर जमकर भड़कीं उमा भारती!
भोपाल के आसपास स्वान अभयारण्य बनाकर सारे कुत्तों को वहां रखा जाए और सारे स्वान प्रेमियों को अभयारण्य की देखभाल की जिम्मेदारी दी जाए। इस दौरान उन्होंने पेट लवर्स को कटाक्ष करते हुए कहा कि इंसानों की जिंदगी को काम मत आंकों। डॉग लवर्स हो तो ह्यूमन लवर भी बनो।
मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत
दरअसल, एक दिन पहले भोपाल के अयोध्या बायपास की शिव नगर बस्ती में स्ट्रीट डॉग के हमले में 7 महीने की बच्चे की दुखद मौत को गई थी। इस बस्ती में रहने वाले मजदूर महेंद्र वाल्मीकि के 7 माह के मासूम बच्चे को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला था। इस घटना के बाद क्षेत्रवासी आवारा कुत्तों के कारण दहशत में है। बता दे कि मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। वहीं सीएम के अधिकारियों को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए योजना बनाने का निर्देश दिया है।
मध्यप्रदेश में पहली बार 5 डॉग लवर्स पर FIR
सीएम मोहन के निर्देश के बाद भोपाल नगर निगम हरकत में आया और स्ट्रीट डॉग को पकड़ने में तेजी की, लेकिन पकड़ने में डॉग लवर्स काफी बाधा बन रहे थे, जिसके बाद पहली बार डॉग लवर्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पेट लवर्स पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने समेत अन्य आरोपों में FIR दर्ज करवाई है।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari