प्रेग्नेंसी के बाद भी उमरिया एसपी लगातार हैं फिल्ड में एक्टिव

Aparajita Priyadarshini | May 31, 2024, 19:48 IST
Share
BKJNL
BKJNL

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू अभी आठ महीने की गर्भवती हैं। इसके बावजूद ड्यूटी कर रही हैं। लगातार रात में कॉम्बिंग गश्त और गंभीर अपराध होने पर घटना स्थल का दौरा कर रही हैं। उनके हौंसले को देखकर लोग सलाम करते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उमरिया एसपी प्रेग्नेंट होने के बाद भी अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी टीम के साथ जिले के अलग-अलग हिस्सों में कार्रवाई कर रही हैं। निवेदिता नायडू आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं। एक माह में वह मां बनने वाली हैं। चाहतीं तो घर में छुट्टी लेकर आराम कर सकती थीं, लेकिन इस स्थिति में भी वह ड्यूटी कर रही हैं।

कौन हैं निवेदिता नायडू

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू 2016 बैच की IPS अफसर हैं। 25वीं बटालियन मंडला से स्थानांतरित होने के बाद 03 अगस्त 2023 को उमरिया जिले में एसपी का पद संभाली थीं। पद ग्रहण करने के बाद लगातार जिले की कानून व्यवस्था के सुधार में लगी हैं। संवेदनशील पुलिसिंग, सायबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण के प्रयास, महिला संबंधित अपराधों पर तत्काल कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

ये भी पढ़ें...

सीएम मोहन यादव अचानक पहुंचे PHQ , अफसरों ने बताया 6 महीने में 15 फीसदी तक कम हुए प्रदेश में अपराध

चुनाव में भी उन्होंने अच्छा काम किया

प्रेग्नेंसी पीरियड में ही निवेदिता नायडू दो चुनौती पूर्ण कामों को अच्छा से किया है। मध्य प्रदेश में छह महीने पहले विधानसभा के चुनाव हुए हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान निविदेता नायडू ने विधानसभा चुनाव को अच्छे से हैंडल की है। इस दौरान भी वह विधि व्यवस्था को लेकर हर बूथ पर भागती रहीं। अब लोकसभा चुनाव को भी एसपी निवेदिता नायडू ने अच्छे से हैंडल किया है।

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू लगातार हैं फिल्ड में एक्टिव

उमरिया एसपी निवेदिता नायडू अभी आठ महीने की गर्भवती हैं। इसके बावजूद ड्यूटी कर रही हैं। लगातार रात में कॉम्बिंग गश्त और गंभीर अपराध होने पर घटना स्थल का दौरा कर रही हैं। उनके हौसले को देखकर लोग सलाम करते हैं।

ऐसी परिस्थिति और इस अवस्था में सामान्यतया डॉक्टर की सलाह पर महिलाएं आराम करती हैं। वहीं, उमरिया एसपी अभी भी लगातार क्षेत्र में पहुंचकर पैदल गश्त करती हैं, जबकि इस अवस्था मे गाड़ी में चढ़ने और उतरने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इनके जज्बे को सलाम है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उमरिया एसपी निवेदिता नायडू
  • उमरिया एसपी प्रेग्नेंट
  • निवेदिता नायडू 2016 बैच की IPS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच