यूनियन कार्बाइड: जीतू के बयान पर, सीएम का पलटवार, कांग्रेस ने भोपाल में बांटी थी मौत

Sandeep Kumar | Feb 28, 2025, 16:45 IST
union-carbide-toxic-waste
मध्य प्रदेश में यूनियन कार्बाइड के जहरीले कचरे को लेकर सियासत गर्म है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए पानी की जांच की चुनौती दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार कर कांग्रेस को हादसे का जिम्मेदार बताया।

एमपी में यूनियन कार्बाइड (Union Carbide) के जहरीले कचरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने इस मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीथमपुर (Pithampur) में कचरा जलाकर जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रही है। पटवारी ने सोशल मीडिया X (Twitter) पर लिखा कि यदि इस कचरे में जहर नहीं है, तो सरकार रामजी कंपनी (Ramji Company) के आसपास के 10 किमी क्षेत्र के पानी की जांच करवा ले। अगर इसमें कैंसर के तत्व नहीं मिले, तो वह सार्वजनिक रूप से माफी मांग लेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...पीथमपुर में जलाया जा रहा यूका का जहरीला कचरा, 24 थानों की पुलिस तैनात



CM मोहन यादव का पलटवार

ये खबर भी पढ़िए...सीएम डॉ. मोहन यादव बोले यूका कांग्रेस का पाप है, बीआरटीएस पर फ्लाईओवर बनाएंगे



जीतू पटवारी ने दी सीएम को चुनौती

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री, इंदौर के मंत्रियों और कलेक्टर को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा, "मेरे साथ चलिए, पानी के सैंपल की जांच करवा लीजिए। स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कोर्ट के आदेश का सहारा लेकर जनता की भावनाओं को अनदेखा कर रही है। पटवारी ने कहा कि इंदौर ने भाजपा को कई विधायक, सांसद और महापौर दिए, लेकिन बदले में भाजपा ने शहर को जहर दिया।



ये खबर भी पढ़िए...यूका के कचरे का पीथमपुर में ट्रायल रन आज से ही, सुप्रीम कोर्ट से नहीं लगी रोक



राजनीतिक बयानबाजी से जनता असमंजस में

इस पूरे घटनाक्रम से जनता भ्रमित है। सरकार का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश मानते हुए कचरा नष्ट किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस इसे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बता रही है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार पारदर्शिता नहीं रख रही है। दूसरी ओर, सरकार कांग्रेस पर इस त्रासदी का जिम्मेदार ठहराकर खुद को बचाने की कोशिश कर रही है।



ये खबर भी पढ़िए...यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए





Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • Mohan Yadav
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • यूका कचरा जलाने का विरोध
  • यूका
  • पीथमपुर कचरा
  • यूनियन कार्बाइड भोपाल