आज भी पीथमपुर बंद का आह्वान, सीएम बोले- अभी नहीं जलेगा जहरीला कचरा
यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर में जलाने के खिलाफ जनाक्रोश जोरों पर है। यहां शुक्रवार को दिनभर विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम, पथराव जारी रहे। इस दौरानऔर दो लोगों ने आत्मदाह की कोशिश भी की,जिसमें एक को इंदौर में भर्ती कराया गया है। वहीं,देर रात 11 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद कहा कि फिलहाल कचरे को जलाने का काम स्थगित (Postponed) कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जनता की भावनाओं को कोर्ट के सामने रखा जाएगा और उसी के आधार पर कोई फैसला लिया जाएगा।
बैठक में वरिष्ठ नेताओं रहे मौजूद
बैठक में यह फैसला लिया गया कि भाजपा सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं और कैडर को इस मामले में विश्वास में लेगी। इसके लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता शनिवार को संभागवार कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे।
चक्का जाम और प्रदर्शन
https://www.youtube.com/watch?v=ZrUmFcqlHxs
शुक्रवार को दोपहर 4 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र और एसपी मनोज कुमार सिंह ने सांवरिया चौराहे और दूसरे जगहों पर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। शाम 6:30 बजे तक अधिकतर जगहों पर चक्का जाम खत्म हो गया है।
शाम 7 बजे बरदरी गांव और सीसी पावर चौराहे जैसे जगहों पर ग्रामीणों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान महिलाओं ने भी मोबाइल की टॉर्च जलाकर विरोध में हिस्सा लिया।
पथराव की घटनाएं
रात 8:15 बजे धन्नड़ में ग्रामीणों ने वाहनों और पुलिस पर पथराव किया। एसपी मनोज कुमार सिंह बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने पथराव जारी रखा था।
रामकी परिसर में धारा 163 लागू
दोपहर में प्रदर्शनकारियों की भीड़ रामकी इनवायरो परिसर की ओर बढ़ी, जिसे देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग पहाड़ के रास्ते से कंपनी तक पहुंच गए। इस दौरान पहाड़ी इलाके में पथराव भी हुआ। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने रामकी परिसर के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी।
भाजपा की रणनीति और जनभावनाएं
भाजपा ने जनाक्रोश को कम करने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को भरोसे में लेने की योजना बनाई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संभाग स्तर पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार करेंगे। बता दें कि स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन स्थिति को संभालने के लिए कदम उठा रहा है।
आज भी रहेगा बंद
रामकी संयंत्र वाले क्षेत्र गांव तारपुरा के पार्षद चमन चोपड़ा ने द सूत्र को बताया कि लोग गुस्से में हैं। अभी रात को बैठक हुई और लोगों ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा और शनिवार को भी बंद रखेंगे। कोई भी फैक्ट्री नहीं खुलने देंगे। दिन भर भारी तनाव रहा है और लोग इस कचरे के विरोध में हैं। हमें कलेक्टर प्रियांक मिश्रा और एसपी मनोज सिंह की ओर से आश्वासन मिला है कि आपकी बात ऊपर पहुंचाई गई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक