अनुराग ठाकुर ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस झूठी, मध्यप्रदेश में झूठ का चोला ओढ़कर निकले है ठगने
Vikram Jain | Nov 05, 2023, 24:00 IST
अनुराग ठाकुर ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस झूठी, मध्यप्रदेश में झूठ का चोला ओढ़कर निकले है ठगने
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ठाकुर ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
BHOPAL. मध्यप्रदेश की सत्ता पर दोबारा काबिज होने के लिए बीजेपी के दिग्गज नेताओं का दौरा जारी हैं। बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस झूठी है। मध्यप्रदेश में अब चुनाव है तो कांग्रेस नया चोला पहनकर नई गारंटियां दे रही है।
जनता समझदार वो कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर ठगने का काम करती है। इनकी घोषणाएं झूठी हैं और कांग्रेस भी झूठी है। इन्होंने पहले हिमाचल, राजस्थान को ठगा और अब ऐसी ही झूठी घोषणाओं का चोला पहनकर मध्यप्रदेश में भी ठगने निकले हैं। मध्यप्रदेश में अब चुनाव है तो कांग्रेस नया चोला पहनकर नई गांरटियां दे रही है। कांग्रेस ने हिमाचल में सात गारंटियों में से एक को भी पूरा नहीं किया। न 1500 रुपए बहनों के खाते में अभी तक आए न दूध का दाम 100 रुपए लीटर किया गया। किसानों का कर्ज माफी की गारंटी पूरी नहीं की गई। युवाओं को रोजगार नहीं दिया गया। जनता समझदार है, वो कांग्रेस के झांसे में नहीं आएगी। ठाकुर ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महादेव ऐप के जरिए भ्रष्टाचार किया है।
कांग्रेस पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने के शासन काल में एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में आकर कहा था कि सभी किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। दो लाख का कर्ज माफ की गारंटी को पूरा नहीं किया गया। बेरोजगारी भत्ता देने की गारंटी भी फेल हो गई। यहां तक कि कांग्रेस ने प्रदेश में कन्यादान योजना तक में 51 हजार रुपए देने का वादा तक पूरा नहीं किया।
बीजेपी की योजनाओं और नीतियों की तारीफ
बीजेपी की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की तारीफ करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई सार्थक कदम बीजेपी सरकार ने उठाए। युवाओं को लर्निंग के साथ अर्निंग के तौर पर मुख्ममंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ युवाओं को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में केवल एक ही बात की चिंता की, कोई गरीब भूखा नहीं सोए। अब आने वाले पांच साल तक और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा शनिवार को छत्तीसगढ़ में की है। उज्ज्वला योजना हो या किसानों के बैंक खाते में सीधे रुपए आने का, इसका फायदा मध्यप्रदेश की जनता को भी बड़े स्तर पर मिल रहा है।
राजस्थान की गहलोत सरकार पर साधा निशाना
लाड़ली बहना योजना की सराहना करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में बीजेपी सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है। उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बना रही है। वहीं राजस्थान में कांग्रेस सरकार के राज में महिला अत्याचार चरम पर है। राजस्थान में महिला उत्पीड़न के कांग्रेस के शासनकाल में दो लाख से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं। महिलाओं का राजस्थान में तिरस्कार किया जा रहा और मध्यप्रदेश में पुरस्कार दिया जा रहा। लाड़ली बहना योजना हो या लाड़ली लक्ष्मी योजना, कई योजनाएं मध्यप्रदेश में महिलाओं को मजबूत कर रही हैं।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari